411 REFERENCE · Wikipedia
खिलाड़ी (1992 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खिलाड़ी खिलाड़ी.jpg खिलाड़ी का पोस्टर गिरीश जैन अब्बास-मस्तान जतिन ललित अक्षय कुमार, आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी, टिन्नू आनन्द, शरत सक्सेना, अनंत महादेवन, बीना बैनर्जी, जॉनी लीवर 5 जून 1992 भारत हिन्दी
खिलाड़ी 1992 की हिन्दी भाषा की रोमांचकारी थ्रिलर फिल्म है। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित यह फिल्म अक्षय कुमार की शुरुआती सफलता थी। इसमें आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और साबीहा भी हैं, जबकि प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, अनंत महादेवन और जॉनी लीवर ने सहायक भूमिका निभाई है। खिलाड़ी बॉक्स ऑफिस पर आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से सफल रही और 1992 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
संक्षेप
राज मल्होत्रा (अक्षय कुमार), बॉनी (दीपक तिजोरी), नीलम चौधरी (आयशा जुल्का) और शीतल नाथ (साबीहा) अपने कॉलेज में चार शरारतबाज़ हैं। राज इंस्पेक्टर सुरेश मल्होत्रा (शक्ति कपूर) का छोटा भाई हैं। बॉनी के पास कोई रिश्तेदार नहीं हैं। शीतल मंत्री कैलाश नाथ (प्रेम चोपड़ा) की पुत्री हैं। जबकि नीलम अपने चाचा (अनंत महादेवन) की एकमात्र जीवित रिश्तेदार है और उनकी जायदाद की उत्तराधिकारी है। राज और नीलम के साथ-साथ बॉनी और शीताल रूमानी रूप से एक साथ हैं।
मुख्य कलाकार
अक्षय कुमार - राज मल्होत्रा
आयशा जुल्का - नीलम चौधरी
दीपक तिजोरी - बॉनी
साबीहा - शीतल नाथ
टिन्नू आनन्द - प्रोफेसर पी के मारे
शरत सक्सेना - बहादुर सिंह
अनंत महादेवन - नीलम के अंकल
प्रेम चोपड़ा - कैलाश नाथ
शक्ति कपूर - सुरेश मल्होत्रा
बीना बैनर्जी - सुरेश मल्होत्रा की बीवी
जॉनी लीवर - अन्ना पिल्लई
अमृत पटेल -
संजीव चित्रे
कुनिका - जूली
संगीत
जतिन-ललित ने साउंडट्रैक बनाया, जो 1992 के सर्वश्रेष्ठ बिकने वाले शीर्ष 5 एल्बमों में से एक था।
खिलाड़ी एल्बम जतिन-ललित 1992 फिल्म साउंडट्रैक वीनस जतिन-ललित जो जीता वही सिकन्दर
1992 राजू बन गया जेंटलमैन
1992
गीत गायक देखा तेरी मस्त निगाहों में कुमार सानु, आशा भोंसले 8:28 महेन्द्र देहलवी होके मन आज मगन उदित नारायण, आशा भोंसले, अभिजीत 7:35 महेन्द्र देहलवी हम यार है यारों के अभिजीत, उदित नारायण 6:18 महेन्द्र देहलवी हम यार है यारों के अभिजीत 1:21 महेन्द्र देहलवी दुखद संस्करण खुद को क्या समझती है अभिजीत, उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति, सपना मुखर्जी 6:33 श्याम राज क्या खबर थी जाना अभिजीत, आशा भोंसले 5:03 देव कोहली तू शमा मैं परवाना तेरा अभिजीत, अलीशा चिनॉय 7:21 देव कोहली वादा रहा सनम अलका याज्ञिक, अभिजीत 6:08 अनवर सागर डुएट वादा रहा सनम अभिजीत 6:09 अनवर सागर सोलो
परिणाम
अक्षय कुमार की पहली सफल फिल्म थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर "सुपर हिट" घोषित किया गया था। कहानी का मूल आधार 1975 की ऋषि कपूर और नीतू सिंह अभिनीत फिल्म खेल खेल में जैसा है। इस फिल्म से "खिलाड़ी" नाम वाली अक्षय कुमार की फिल्मों की श्रृंखला शुरू हुई। जिसमें मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी (1997), इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999), खिलाड़ी 420 (2000) और खिलाड़ी 786 (2012) शामिल है।
बाहरी कड़ियाँ
0104605 खिलाड़ी
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:जतिन–ललित द्वारा संगीतबद्ध फिल्में