411 REFERENCE · Wikipedia
एसिटानिलिड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|घटिका कांच (वाच-ग्लास) में एसिटानिलिड
एसिटानिलिड (acetanilide) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र C 6 H 5 NHC(O)CH 3 है। यह एनिलिन का N-एसिटानिलिड व्युत्पन्न है।P. F. Vogt J. J. Gerulis Amines, Aromatic Ullmann’s Encyclopedia of Industrial Chemistry 2005 Wiley-VCH Weinheim 10.1002/14356007.a02_037 9783527303854 यह गंधरहित ठोस रसायन है जो पतियों अथवा पपड़ी के रूप में दिखाई देता है। इसके अन्य नाम N-फेनिलएसिटामाइड, एसीटेनिल अथवा एसिटानिलिड्स हैं।
निर्माण और गुणधर्म
एसिटानिलिड का निर्माण एनिलिन के साथ एसिटिक एनहाईड्राइड की अभिक्रिया से किया जा सकता है:
C6H5NH2 + (CH3CO)2O → C6H5NHCOCH3 + CH3COOH
इसका निर्माण कार्बनिक रसायन की प्रयोगशालाओं में पारम्परिक प्रयोग के रूप में किया जाता थाSee, e.g., The preparation of acetanilide from aniline http://wwwchem.uwimona.edu.jm/lab_manuals/c10expt23.html Department of Chemistry, University of the West Indies at Mona, Jamaica 2009-08-26 2 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20090302054339/http://wwwchem.uwimona.edu.jm/lab_manuals/c10expt23.html dead ; Wilkins Lowe Valerie C. Preparation of Acetanilide from Nitrobenzene J. Chem. Educ. 56 7 488 1979 10.1021/ed056p488 Reeve 1979JChEd..56..488R : the latter preparation includes the reduction of nitrobenzene to aniline. लेकिन अब इसे या तो पेरासिटामोल या फिर एस्पिरिन से प्रतिस्थापित किया जा चुका है। इन दोनों से भी समान प्रक्रिया समझाई जा सकती है।
एसिटानिलिड जल में कुछ मात्रा में विलेयता प्रदर्शित करते हैं। शुद्ध क्रिस्टल प्लेट के आकार में रंगहीन, श्वेत या किसी मध्य रंग में दिखाई देता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक