Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आदि तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|नवजात तारा कार्मा-7 और उसके जेट पृथ्वी से लगभग 1400 प्रकाशवर्ष दूर सर्पेंस साउथ तारा समूह में स्थित हैं। आदितारा या प्राक्तारा (protostar; उच्चारण: प्रोटोस्टार) एक युवा तारा होता है। यह तारकीय विकास की प्रक्रिया का सबसे प्रारंभिक चरण है। कम-द्रव्यमान वाले तारे जैसे- सूर्य या उससे कम द्रव्यमान वाले तारों के लिए, यह अवस्था लगभग 500,000 वर्षों तक बनी रहती है। अंतरिक्ष में धूल और गैस के विशाल बादल होते हैं। जब ये बादल अपने ही वजन (गुरुत्वाकर्षण) से सिमटने लगते हैं, तो इनके बीच में एक गर्म गोला बनने लगता है। इसी को 'प्रोटोस्टार' या आदि तारा कहते हैं। यह धीरे-धीरे बड़ा होता रहता है। अपने आसपास मौजूद गैस और धूल को अपनी ओर खींचकर यह अपना वजन (द्रव्यमान) बढ़ाता रहता है। निर्माण की प्रक्रिया जब आसपास की सारी गैस खत्म हो जाती है और तारे के केंद्र में तापमान और दबाव इतना बढ़ जाता है कि परमाणु आपस में जुड़ने लगते हैं (हाइड्रोजन से हीलियम बनना), तब वह एक असली और चमकता हुआ तारा बन जाता है। इतिहास तारों के जन्म के शुरुआती स्वरूप (जिन्हें प्रोटोस्टार कहते हैं) की जानकारी सबसे पहले 1966 में वैज्ञानिक चूशिरो हयाशी ने दी थी।हयाशी चूशिरो Evolution of Protostars https://www.annualreviews.org/content/journals/10.1146/annurev.aa.04.090166.001131 एन्युअल रिव्यू ऑफ़ ऐस्ट्रोनॉमी एंड ऐस्ट्रोफ़िज़िक्स 21 फरवरी 2026 171–192 en 10.1146/annurev.aa.04.090166.001131 1 सितम्बर 1966 आदि तारा का विकास शुरुआत में वैज्ञानिकों को लगता था कि ये शुरुआती तारे आकार में बहुत विशाल होते हैं, लेकिन बाद की गणनाओं ने इस बात को और अधिक स्पष्ट कर दिया।बी. लारसन, रिचर्ड Numerical Calculations of the Dynamics of a Collapsing Proto-Star https://academic.oup.com/mnras/article/145/3/271/2602795 मंथली नोटिसेज़ ऑफ़ द रोयल ऐस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी 21 फरवरी 2026 en 10.1093/mnra 1 अगस्त 1969 एक ढहते हुए प्रोटो-स्टार की डायनामिक्स की अंकीय गणना अनुसंधान से पता चला कि ये तारे अपने बाद के स्वरूप (मुख्य सितारों) की तुलना में केवल थोड़े ही बड़े होते हैं। आदि-तारकीय विकास तारों के जन्म की प्रक्रिया अपेक्षाकृत छोटे आणविक बादलों से शुरू होती है। शुरुआत में, प्रत्येक घना केंद्र (डेंस कोर) अपने गुरुत्वाकर्षण—जो वस्तु को सिकोड़ने की कोशिश करता है—और गैस के दबाव व चुंबकीय दबाव—जो इसे फैलाने की कोशिश करते हैं—के बीच एक संतुलन में होता है। जैसे-जैसे यह घना केंद्र अपने आस-पास के बड़े बादलों से द्रव्यमान इकट्ठा करता है, गुरुत्वाकर्षण का बल दबाव पर हावी होने लगता है और यह सिकुड़ना शुरू हो जाता है।म्यर्स पी. सी. बेंसन पी. जे. Dense cores in dark clouds. II. NH3 observations and star formation. https://ui.adsabs.harvard.edu/abs/1983ApJ...266..309M/abstract द ऐस्ट्रोफ़िज़िकल जर्नल 21 फरवरी 2026 309–320 en 10.1086/160780 मार्च 1983 काले बादलों में घने कोर। II. एनएच3 अवलोकन तथा तारक स्वरूप। दीर्घा इन्हें भी देखें सूर्य चाँद ग्रह सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Protostars Planet-Forming Disks Might Put Brakes On Stars (स्पेसडैली) जुलाई 25, 2006 श्रेणी:तारकीय क्रम-विकास श्रेणी:खगोलशास्त्र श्रेणी:ताराभौतिकी