Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्रेगोरि कोरसो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right ग्रेगोरि कोरसो (२६ मार्च १९३० - १७ जनवरी २००१) अमरिकी साहित्य के बीट जनरेशन आंदोलन के सबसे कम उम्र के कवि थे (अन्य प्रधान सदस्य थे ऐलन गिंसबर्ग, जैक केरुयक, गैरी स्नाइडर एवम विलियम एस बरोज।) उनकी माता मिशेलिना कोरसो ९ साल की उम्र में इटली से अमरिका में बसने के लिये चली आयीं थीं। १६ सालके उम्रमें मिशेलिनाने गैबरियल नुन्जो नामके एक इतालविके साथ रहने लगीं एवम एक साल बाद ग्रेगोरि पैदा हुये। ग्रेगोरि की उम्र जब एक साल थी तब उनकी माँ उन्हें कैथलिक चर्च के हवाले कर लापता हो गयीं। ग्रेगोरि को अपनी मां के बारे में तब पता चला जब वे बूढ़े हो गये। पर माँ का दर्द उनको सारी जीवन सताता रहा। तभी उनका कविता बीट आंदोलनकरीयों में बहुत ही दुखमय है। ग्रेगोरिका बचपन बीट साहित्यकारों के जमघट ग्रीनीच विलेजमें बीता। चर्च ने जब उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए काम सौपे तो ग्रेगोरि ने हेराफेरि का धन्दा शुरु कर दिया, जिस वजह से वे चर्च की देखरेख से बाहर हो गये। उसके बाद वे चोरी या उस तरह केअन्य गैरकानूनी काम करते रहें और जेल जाते रहें। १९५१ में ग्रेगोरिके साथ एक दिन अचानक ऐलन गिंसबर्गका परिचय हुया। गिंसबर्ग यह जान कर आशचर्यचकित हुये कि बार-बार जेल जाने वाला यह युवक कविता लिखा करता है। ग्रेगोरि की कवितायों को गिंसबर्गने लघु पत्रिका सम्पादकों को भेजा और तभी से ग्रेगोरी का कविता लिखने का सिलसिला शुरु हुया। उनकी पहला पुस्तक दि भेसटेल लेडि औन ब्रैटल हार्वर्ड विश्वविद्यालय के आवासिकों ने प्रकाशित किया था जब ग्रेगोरिके कविता से मोहित होकर वे लोग उनको कविता पढने के लिये आह्वान किये थे। कृतियां दि वेसटल लेडि आउन ब्रैटल (१९५५) दि हांग अप एज (१९५५ नाटक) बम्ब (१९५८) गैसोलिन (१९५८) दि हैपि बर्थडे ऑफ डेथ (१९६०) मिनटस टो गो (१९६०) दि अमेरिकन एक्सप्रेस (१९६१ उपन्यास) लांग लिव मैन (१९६२) देयर इज यट टाइम टु रन बैक थ्रु लाइफ ऐन्ड एक्सपियेट आल दैट्स बिन सैडलि डन (१९६५) एलेजियक फिलिंस अमेरिकन (१९७०) दि नाइट लास्ट नाइट वाज ऐट इट्स नाइटेस्ट (१९७२) अर्थ एग (१९७९) राइटिंस फ्राम औक्स (१९७९) हेरल्ड ऑफ दि ऐटोकटनिक स्पिरिट (१९८१) माइन्ड फील्ड (१९८९) माइन्ड फील्ड: निउ ऐन्ड सेलेकटेड पोएमस (१९८९) सन्दर्भ ब्रुस कुक रचित दि बीट जनरेशन (१९७१) तेड मौरगन रचित लिटेररि आउटला (१९८७) कैरलिन गैजर रचित ग्रेगोरि कोरसो (१९६१) ऐन चारटर्स रचित दि पोरटेबल बीट रीडर (१९९२) इन्हें भी देखें ऐलन गिंसबर्ग जैक केरुयक गैरी स्नाइडर बाह्यसूत्र Gregory Corso ग्रेगोरि कोरसो ग्रेगोरि कोरसो के स्मृति में कोरसो के जीवनीसुत्र कोरसो के कागजातें एवम पाण्डुलिपीयां श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के कवि श्रेणी:साहित्यिक आंदोलन