411 REFERENCE · Wikipedia
सइहा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सइहा Siaha कस्बा India Mizoram#India left 22.48 N 92.97 E inline,title देश प्रदेश मिज़ोरम ज़िला सइहा Metric 1225 25110 2014 auto Census of India Search details http://www.censusindia.gov.in/pca/SearchDetails.aspx?Id=290122 censusindia.gov.in 10 May 2015 https://web.archive.org/web/20150518133312/http://www.censusindia.gov.in/pca/SearchDetails.aspx?Id=290122 18 मई 2015 live भाषाएँ आधिकारिक मारा रिह आइएसटी +5:30 पिन कोड 796901 MZ जलवायु Cwa mizoram.nic.in
सइहा या सियाहा (Siaha) भारतीय राज्य मिज़ोरम के सइहा ज़िले का मुख्यालय है। यह मिज़ोरम के तीन स्वायत्त ज़िला परिषद में एक मारा स्वायत्त ज़िला परिषद का मुख्यालय भी है।http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 16 जून 2004 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) 2008-11-01 Census Commission of India live
शब्दोत्पत्ति
सइहा शब्द मारा भाषा के 'सइ' (या सिया) तथा 'हा' शब्दों से मिलकर बना है जहाँ सइ का अर्थ मसिया से है, जिसका अर्थ हाथी होता है, तथा हा का अर्थ दांत से है। अतः इसका शाब्दिक अर्थ हाथीदांत है। इस स्थान पर बड़ी मात्रा में हाथीदांत पाये जाते हैं। इसका स्थानीय लोगों ने नाम सियाहा दिया है जबकि मिज़ो लोग सइहा कहते हैं।
भूगोल
सइहा कस्बा 22.48 N 92.97 E निर्देशांकों पर स्थित है तथा इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई ७२९ मीटर (२३९१ फ़ीट) है।
जनसांख्यिकी
सइहा में धर्म #Fcd116 धर्म प्रतिशत left ईसाई blue 95.15
हिन्दू orange 2.97
मुस्लिम green 1.64
बौद्ध yellow 0.15
उल्लेख नहीं किया black 0.04
सिक्ख olive 0.03
जैन brown 0.01
अन्य grey 0.01
भारत की जनगणना २०११ के अनुसार सइहा कस्बे की जनसंख्या २५,११० है, जिसमे १२,७४१ पुरुष तथा १२,३६९ महिलाएँ हैं। http://www.census2011.co.in/data/town/801519-saiha-mizoram.html Saiha Population Census 2011 census2011.co.in 28 मई 2018 ६ वर्ष से कम के बच्चों की जनसंख्या ३,७९६ है, जो कि कस्बे की जनसंख्या का १५.१२% है। कस्बे की लिंगानुपात दर ९७१ है जो कि मिज़ोरम राज्य की औसत ९७६ की तुलना में कम है। यहाँ पर साक्षरता दर ९५.१०% है, जो कि राज्य की औसत दर ९१.३३% से अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ९६.०९% तथा महिला साक्षरता दर ९४.०९% है।
धर्म
यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९५.१५% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू २.९७%, मुस्लिम १.६४%, बौद्ध ०.१५%, सिक्ख ०.०३%, जैन ०.०१% तथा अन्य ०.०१% हैं। ०.०४% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।
शिक्षा
यहाँ का एकमात्र कॉलेज सइहा कॉलेज है, जो मिज़ोरम विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। इसके अतिरिक्त प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के लिये कई सरकारी तथा निजी विद्यालय हैं।
यातायात
पवन हंस हेलिकॉप्टर सेवा सइहा को अइज़ोल से हवाई मार्ग द्वारा जोड़ती है। सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग 502 द्वारा अइज़ोल की दूरी 378 किमी है, जो कि नियमित बस तथा जीप सेवा द्वारा जुड़ी है।
इन्हें भी देखें
सइहा ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
सइहा ज़िले का आधिकारिक जालस्थल
सन्दर्भ
श्रेणी:मिज़ोरम के नगर
श्रेणी:सइहा ज़िला
श्रेणी:सइहा ज़िले के नगर
*