Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जूलियन अल्वारेज़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जूलियन अल्वारेज़ (अंग्रेज़ी: Julián Álvarez) अर्जेंटीना के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो ला लीगा क्लब एटलेटिको मैड्रिड और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं। अल्वारेज़ ने अपने करियर की शुरुआत अर्जेंटीना के क्लब रिवर प्लेट से की थी। वह 2022 फीफा विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के प्रमुख सदस्य थे। वह 2022-23 सीज़न में कॉन्टिनेंटल ट्रेबल (Treble) जीतने वाली मैनचेस्टर सिटी टीम के एक प्रमुख सदस्य थे। वह एक ही सत्र में ट्रेबल और विश्व कप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। == क्लब करियर == === रिवर प्लेट === अल्वारेज़ 2016 में एटलेटिको कैलचिन से रिवर प्लेट में शामिल हुए और विशेष रूप से क्लब की युवा टीम के सदस्य के रूप में जेनरेशन एडिडास कप में भाग लिया। रिवर के साथ अनुबंध करने से पहले अल्वारेज़ ने बोका जूनियर्स और रियल मैड्रिड के साथ ट्रायल किया था। आयु प्रतिबंध के कारण वह रियल में शामिल नहीं हो सके। अल्वारेज़ को 2018-19 सीज़न के दौरान मैनेजर मार्सेलो गैलार्डो के द्वारा रिवर प्लेट की वरिष्ठ टीम में शामिल किया गया। उनका पेशेवर पदार्पण 27 अक्टूबर 2018 को एल्डोसिवी के साथ प्रिमेइरा डिविज़न मैच के दौरान हुआ जब उन्हें मैच के 26 मिनट शेष रहते हुए रोड्रिगो मोरा के जगह स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतारा गया। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == प्रोफाइल मैनचेस्टर सिटी एफ.सी. की वेबसाइट पर