Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्कॉटलैंड का कलीसिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड (स्कॉट्स: The Scots Kirk, गैलिक: Eaglais na h-Alba) यानी स्कॉटलैंड का कलीसिया, जिसे अनौपचारिक रूप से इसके स्कॉट्स भाषा के इसके नाम, "कर्क" से जाना जाता है, स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय गिरजा है। यह एक प्रोटेस्टेंट और प्रेस्बिटेरियन चर्च है। इसके "आस्था के पदार्थ में विघ्न न डालने वाले मुद्दुओं पर पक्ष व राय की स्वतंत्रता" के कारण यह चर्च, विभिन्न धार्मिक पदों के प्रति सहिष्णुत है, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो स्वयं को रूढ़िवादी या उदारवादी के रूप में अपने सिद्धांत, नैतिक और पवित्रशास्त्र की व्याख्या में कहते हैं। चर्च ऑफ स्कॉटलैंड की जड़ें स्कॉटलैंड में ईसाई धर्म की शुरुआत से ही खोजी जा सकती हैं, लेकिन इसकी वर्त्तमान पहचान मुख्य रूप से 1560 के सुधार के द्वारा आकार में आई है।दिसंबर 2013 तक, इसकी प्रतिज्ञाधारी सदस्यता 3,98,389 थी, जो स्कॉटलैंड की कल् आबादी का लगभग 7.5% है। इसके विरुद्ध, 2015 के स्कॉटिश वार्षिक घरेलू सर्वेक्षण के अनुसार, स्कॉटिश आबादी का इससे बहुत अधिक, 25.3%, यानी 14 लाख अनुयायी, इस चर्च के प्रति किसी तरह के निष्ठा का दावा करते हैं। 2011 की जनगणना में 32.4% लोगों ने इस चर्च के प्रति निष्ठा का दावा किया। == इन्हें भी देखें == स्कॉटलैंड में ईसाई धर्म फ़्री चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड सकॉटिश एपिस्कोपल चर्च चर्च ऑफ़ इंग्लैंड == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == Official Church of Scotland website 'Church without Walls' report website of Action of Churches Together in Scotland Church of Scotland daily news monitor and links at Scottish Christian.com "Neuroscience and the Church of Scotland". Research Impact - Humanities and Social Science: making a difference. College of Humanities and Social Science, The University of Edinburgh. 2016. मूल से से 6 मार्च 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 March 2016. The Church of Scotland invited a philosopher from the University of Edinburgh to explore scientific challenges to free will and moral responsibility.