411 REFERENCE · Wikipedia
टोबियास एसर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टोबियास एसेर TMCasser.jpg 250px एक पुरुष के सिर की श्वेत-श्याम तस्वीर 1911 में टोबियास एसेर 1838 04 28 yes एम्स्टर्डम, नीदरलैंड 1913 07 29 1838 04 28 yes द हेग, नीदरलैंड स्थायी मध्यस्थता न्यायालय के संस्थापक जोहाना अर्नेसटिना एसेर 1864 कारेल डैनियल एसेर सीनियर (पिता)रोजेट गोडेफ्रॉई (माता) नोबेल शांति पुरस्कार (1911) एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय, लेडेन विश्वविद्यालय (PhD) Geschiedenis der beginselen van het Nederlandsche Staatsregt omtrent het bestuur der buitenlandsche betrekkingen 1860 साइमन विसेरिंग सार्वजनिक अंतर्राष्ट्रीय कानूननिजी अंतर्राष्ट्रीय कानून एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय
टोबियास माइकल केरल एसेर ( 28 अप्रैल 1838 – 29 जुलाई 1913) एक डच वकील और कानूनी विद्वान थे। 1911 में, उन्होंने 1899 के प्रथम हेग शांति सम्मेलन में स्थायी मध्यस्थता न्यायालय की स्थापना में अपनी भूमिका और अंतर्राष्ट्रीय निजी कानून पर हेग सम्मेलन (HCCH) की स्थापना में उनकी उपलब्धियों के लिए (अल्फ्रेड फ्राइड के साथ संयुक्त रूप से) नोबेल शांति पुरस्कार जीता था।
जीवन
टोबियास माइकल केरल एसेर का जन्म 28 अप्रैल 1838 को एम्स्टर्डम, नीदरलैंड में एक यहूदी परिवार में हुआ था।In quest of liberty, justice, and peace: a new biography on Asser’s private and public life. Asser Institute. Retrieved on 22 July 2023.nl C. G. Roelofsen, "Asser, Tobias Michel Karel (1838–1913)", Biografisch Woordenboek van Nederland, 2013. Retrieved on 5 May 2015. वह कारेल डैनियल एसेर (1813-1885) के पुत्र और कारेल एसेर (1780-1836) के पोते थे। उन्होंने एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय और लेडेन विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई की और वे एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में कानून के प्रोफेसर रहे।
एसेर ने जॉन वेस्टलेक और गुस्ताव रोलिन-जेक्विमिन्स के साथ मिलकर Revue de Droit International et de Législation Comparée की सह-स्थापना की। उन्होंने 1873 में इंसटीट्यूट डी ड्रोइट इंटरनेशनल (Institut de Droit International) In Memoriam: T. M. C. Asser American Society of International Law April 1914 American Journal of International Law 8 2 343–44 10.1017/S0002930000769867 free की भी सह-स्थापना की। 1880 में वे रॉयल नीदरलैंड्स एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्य बने।http://www.dwc.knaw.nl/biografie/pmknaw/?pagetype=authorDetail&aId=PE00000068 Tobias Michaël Carel Asser (1838–1913) Royal Netherlands Academy of Arts and Sciences 26 July 2015
अंतर्राष्ट्रीय निजी कानून पर हेग सम्मेलन
एसेर निजी अंतर्राष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में एक अग्रणी कानूनी विशेषज्ञ थे और उनका दृढ़ विश्वास था कि निजी सीमा-पार संबंधों को संचालित करने वाले मजबूत कानूनी ढांचे शांति और स्थिरता को बढ़ावा देंगे। 1893 में, एसेर ने निजी अंतर्राष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक संगठन, HCCH के प्रथम राजनयिक सत्र के आयोजन की पहल की। इसमें भाग लेने वाले देश ऑस्ट्रिया-हंगरी, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, स्पेन और स्विट्जरलैंड थे। एसेर को इस सत्र का अध्यक्ष चुना गया, और बाद में वे दूसरे से चौथे सत्र (जो क्रमशः 1894, 1900 और 1904 में हुए) के लिए फिर से चुने गए। उनके नेतृत्व में, HCCH ने कई बहुपक्षीय संधियों, हेग सम्मेलनों को विकसित किया, जिन्होंने विवाह (1902), तलाक (1902), संरक्षकता (1902), नागरिक प्रक्रिया (1905), विवाह के प्रभाव (1905), और नागरिक अधिकारों से वंचित करना (1905) के क्षेत्रों में निजी अंतर्राष्ट्रीय कानून के नियमों को एकीकृत किया।
1911 में, एसेर को नोबेल शांति पुरस्कार मिला। 10 दिसंबर 1911 को अपने पुरस्कार समारोह के भाषण में, नोबेल समिति के अध्यक्ष जोर्गेन गुन्नारसन लोवलैंड ने विशेष रूप से निजी अंतर्राष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में एसेर के काम और HCCH की स्थापना में उनकी उपलब्धियों को नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने के कारणों के रूप में रेखांकित किया, और एसेर को "सत्रहवीं शताब्दी में अंतर्राष्ट्रीय कानून में नीदरलैंड के अग्रणी कार्य के उत्तराधिकारी या पुनरुद्धारक" के रूप में वर्णित किया, जो अपने समय के ह्यूगो ग्रोटियस थे।https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/1911/asser-facts.html Tobias Asser – Facts nobelprize.org 3 November 2017
हेग शांति सम्मेलन
वे 1899 और 1907 के दोनों हेग शांति सम्मेलनों में नीदरलैंड के प्रतिनिधि थे, जहाँ उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में अनिवार्य मध्यस्थता के सिद्धांत को पेश करने का आग्रह कियाBusts PCA-CPA https://pca-cpa.org/en/about/the-peace-palace/uploads/ 2024-12-13 en अगस्त 2026 InternetArchiveBot और अंतर्राष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पहले वैश्विक तंत्र के रूप में स्थायी मध्यस्थता न्यायालय के निर्माण में योगदान दिया।
स्थायी मध्यस्थता न्यायालय
1902 में, वे 1899 के हेग शांति सम्मेलन के परिणामस्वरूप स्थापित स्थायी मध्यस्थता न्यायालय के तत्वावधान में दो राज्यों द्वारा लाए गए एक अंतर्राष्ट्रीय विवाद की सुनवाई करने वाले पहले मध्यस्थता पैनल में शामिल हुए (द पायस फंड ऑफ द कैलिफ़ोर्नियाज़ केसCases PCA-CPA https://pca-cpa.org/en/cases/75/ 2024-12-13 en)। उन्होंने उस संस्थान की स्थापना में भी हाथ बटाया जो आगे चलकर द हेग एकेडमी ऑफ इंटरनेशनल लॉ बना, हालांकि वे 1923 में इसकी स्थापना देखने के लिए जीवित नहीं रहे।
एसेर का निधन 29 जुलाई 1913 को द हेग में हुआ।
नामकरण
निजी और सार्वजनिक अंतर्राष्ट्रीय कानून, यूरोपीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता के क्षेत्रों में एक शोध संस्थान का नाम टोबियास माइकल केरल एसेर के नाम पर रखा गया है। यह टी.एम.सी. एसेर इंस्टीट्यूएंट (T.M.C. Asser Instituut) है, जो द हेग, नीदरलैंड में स्थित है।Tobias M.C. Asser https://www.asser.nl/about-the-asser-institute/tobias-mc-asser/ 26 April 2022 T.M.C. Asser Instituut en 28 जून 2022 https://web.archive.org/web/20220628025523/https://www.asser.nl/about-the-asser-institute/tobias-mc-asser/ dead
संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Tobias Michael Carel Asser, Jewish Encyclopedia में जीवनी