Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तिमोर द्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 तिमोर Timor-map.png तिमोर के राजनीतिक विभाजन Indonesia -9.233333 124.933333 दक्षिण पूर्व एशिया 9 14 S 124 56 E type:isle छोटा सुन्दा द्वीप समूह 30777 44वां रामेलाउ 9720 पूर्वी तिमोर इंडोनेशिया प्रांत पूर्वी नुसा तेंगारा कुपांग (पश्चिमी तिमोर) 2,900,000 2005 94.5 तिमोर, दक्षिण पूर्व एशिया के समुद्री छोर के दक्षिणी सिरे पर और तिमोर सागर के उत्तर में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप स्वतंत्र राष्ट्र पूर्वी तिमोर और इंडोनेशियाई प्रांत पूर्वी नुसा तेंगारा के एक भाग पश्चिमी तिमोर के बीच विभाजित है। द्वीप का भूक्षेत्र 30777 वर्ग किलोमीटर है। तिमोर शब्द मलय भाषा के शब्द तिमूर पर आधारित है जिसका अर्थ मलय भाषा में "पूर्व" (दिशा) होता है, ऐसा इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह द्वीपों की श्रृंखला के पूर्वी छोर पर स्थित है। परिचय तिमोर मलय पुंजद्वीप के लघु-सुंडा-द्वीपसमूह (Lesser Sunda islands) का सबसे बड़ा एवं पूर्वी द्वीप है तथा यह मुख्य द्वीप से साबू सागर तथा ओंबई जलडमरूमध्य द्वारा और आस्ट्रेलिया से टीमॉर सागर द्वारा अलग है। राजनीतिक दृष्टि से यह 'पश्चिमी तिमोर' एवं 'पूर्वी तिमोर' दो भागों में विभाजित है। पश्चिमी भाग, ५,१२० वर्ग मील, इंडोनेशिया (पहले यह डचों के अधिकार में था) के अधिकार में है तथा पूर्वी भाग, ७,३५० वर्ग मील, सन् २००२ से एक स्वतंत्र राष्ट्र है (पहले यह पुर्तगाल का उपनिवेश था)। यह ३०० मील लंबा एवं ६० मील चौड़ा है, जिसका क्षेत्रफल लगभग १२,४७० वर्ग मील है। इसका समुद्री किनारा खड़ा, ढालुआ तथा अगम्य है, क्योंकि किनारों के चारों ओर मूँगे की चट्टाने पाई जाती है। यहाँ पर सर्वत्र पर्वतश्रेणियाँ हैं, जो ज्वालामुखीय उत्पत्ति की हैं। इसकी एक चोटी, माउंट ऐटलास, १२,००० फुट से भी अधिक ऊँची है। इसके भीतरी भाग के बारे में जानकारी कम है। यहाँ पर अन्य पूर्वी द्वीपों की अपेक्षा कम वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। किनारों पर कृषि होती है। इसमें भी दक्षिणी किनारे की अपेक्षा उत्तरी किनारे पर अधिक कृषि की जाती है। यहाँ पर घरेलू उपयोग के लिए कहवा, धान, चीनी तथा नारियल उगाया जाता है। कुछ मात्रा में चंदन, मोम, कछुए का कवच एवं कहवा बाहर निर्यात किया जाता है। यहाँ के अधिकांश निवासी पैपुआ जाती के लोग हैं, जिनमें मलय, पालिनेशियाई तथा नीग्रो जातियों का संमिश्रण है। यहाँ का अधिकांश व्यापार चीनियों के अधिकार में है। इंडोनेशियाई भाग की राजधानी कुंपांग है। सन्दर्भ श्रेणी:तिमोर द्वीप श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीपसमूह श्रेणी:तिमोर श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:इण्डोनेशिया