Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नज़र के सामने (1995 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नज़र के सामने Nazar Ke Samne poster.webp नज़र के सामने का पोस्टर जय शर्मा जगदीश ए शर्मा महेश-किशोर एस. खान अक्षय कुमार फरहीन जो डिसूजा 1995 भारत हिन्दी 1.25 करोड़ 2.14 करोड़ नज़र के सामने 1995 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन जगदीश ए. शर्मा ने किया है। इसमें अक्षय कुमार, किरन कुमार, मुकेश खन्ना, दलीप ताहिल और फरहीन अहम भूमिका में हैं। संक्षेप उमेश, एक फ़ोटोग्राफ़र, अपने अख़बार के संपादक की हत्या के आरोप में गिरफ़्तार होता है। पहले उनके बीच हुई कहासुनी और हत्या के हथियार (चाकू) के साथ घटनास्थल पर पाए जाने के कारण उसकी गिरफ़्तारी होती है। हालाँकि, अदालत में वकील साहनी, उमेश के लिए लगभग केस जीत ही जाता है। लेकिन एक चश्मदीद गवाह जय की गवाही होती है और उसकी गवाही के आधार पर उमेश को फाँसी की सज़ा सुनाई जाती है। जय कुमार एक धोखेबाज़ है जिसे चश्मदीद गवाह बनने के लिए पैसे दिए जा सकते हैं। सरिता, उमेश की बहन, अपने भाई की मुश्किलों को समझती है और जय को झूठा समझती है। वह जय को एहसास दिलाती है कि उसका झूठ परिवारों को कैसे बर्बाद कर सकता है। जय का मन बदल जाता है, वह सरिता से प्यार करने लगता है और उमेश को बचाने का वादा करता है। हालाँकि, अदालत साहनी के केस को दोबारा खोलने के अनुरोध को ठुकरा देती है। उन्हें एक तस्वीर मिलती है जो हत्या स्थल पर गलती से खींची गई थी। हालाँकि, उसमें सिर्फ़ हत्यारे के जूते ही दिखाई देते हैं। जय उस आदमी की तलाश करता है जिसने उसे झूठ बोलने के लिए पैसे दिए थे और जूतों के मालिक का पता लगाता है। पता चलता है कि वकील इतना अच्छा इंसान नहीं है। उसने उस संपादक की हत्या कर दी जो उसे ब्लैकमेल कर रहा था। अब जय उसे ढूँढ़ने की कोशिश कर रहा है, उसे यह सुनिश्चित करना है कि कोई सबूत या गवाह न मिले जो साबित करे कि वह हत्यारा है। कौन कामयाब होता है और कैसे, यह कहानी में आगे देखने को मिलता है। मुख्य कलाकार अक्षय कुमार - जय कुमार फरहीन - सरिता एकता सोहनी - छमिया मुकेश खन्ना - बादशाह खान शरबतवाला किरन कुमार - एडवोकेट संग्राम सिंह साहनी दलीप ताहिल - मैक अशोक सराफ - मामू अंजना मुमताज़ - उमेश की पत्नी शिवा रिन्दानी - जिमी धर्मेश तिवारी - उमेश भूषण जीवन - संपादक बीके शर्मा दिनेश हिन्गू - फोटो स्टूडियो के मालिक संगीत # शीर्षक गायक 1 "दिल धड़के कुछ कह नहीं" कुमार सानु, साधना सरगम 2 "मैं बादशाह खान यारों" मोहम्मद अज़ीज़ 3 "दुनिया ने मारी ठोकर" अभिजीत 4 "धीरे धीरे बात बढ़ी" कुमार सानु, साधना सरगम 5 "इतने करीब आओ ये हो हमारा हाल" कविता कृष्णमूर्ति 6 "उमर देख जानी कमर देख जानी" कविता कृष्णमूर्ति बाहरी कड़ियाँ 0292606 नज़र के सामने श्रेणी:1995 में बनी हिन्दी फ़िल्म