Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शामली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शामली Shamli Hanuman Tilla, Shamli, Uttar Pradesh.jpg शामली का हनुमान टीला शामली India Uttar Pradesh 29.45 77.32 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला शामली ज़िला 254 107233 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 247776 दूरभाष कोड 01398 UP-19 http://www.shamli.nic.in/ लिंगानुपात 1000:928 ♂/♀ शामली (Shamli) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के शामली ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 इतिहास महाभारत काल में शामली 'कुरु' क्षेत्र का हिस्सा था। यह आजादी के समय अविभाजित पंजाब से सटा था। १८५७ के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय विद्रोह यहाँ भी हुआ। परन्तु विद्रोह दबा दिया गया। इसी के निकट ऊन नगर है जिस पर कभी हूणों ने आक्रमण किया था । यह क्षेत्र तालाब बहुल्य था। शामली का इतिहास महाभारत काल से देखने को मिलता हैं। “शालिभवन” शब्द का उल्लेख महाभारत में किया गया है, जो शामली का प्राचीन नाम हो सकता है। एक किंवदंती के अनुसार, शामलींं वह स्थान है, जहां कृष्ण ने महाभारत युद्ध को टालने के अपने अंतिम प्रयास के लिए जाते समय रात्रि होने पर विश्राम किया था, इसलिए कहा जाता है कि इसका पिछला नाम “श्यामवली” था। यह छोटा सा उपनगर हनुमान टीला के लिए भी प्रसिद्ध है, जो महान योद्धा भीम द्वारा बनाया गया है। 1857 में स्वतंत्रता के लिए पहले युद्ध के दौरान जिले में बहुत सारी कार्रवाई की गई थी। शामलींं के मोहर सिंह और थानाभवन के पठान और बनत के सैय्यद ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और शामलींं की तहसील पर कब्जा कर लिया। लेकिन, बाद में, ब्रिटिश सेना ने अपनी क्रूरता दिखाई और क्षेत्र को वापस हासिल कर लिया। जिसमें अंग्रेजों द्वारा कई स्वतंत्रता सेनानियों को मौत के घाट उतार दिया गया था, और स्वत्रंत्रता सेनानियों का यह प्रयास विफल रहा। राजनीति शामली जिला कैराना लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।2024 के लोकसभा चुनाव में सपा की इकरा चौधरी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। शामली के बाबू हुकुम सिंह पश्चिम यूपी के कद्दावर नेता रहे थे। बाबू हुकुम सिंह राज्य की कांग्रेस और भाजपा सरकार में मंत्री रहे थे। इस लोकसभा क्षेत्र की मुख्य समस्याएं सड़क, बेरोजगारी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना हैं। शामली जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र है। भूगोल शामली हरियाणा राज्य की सीमा पर है। यह पानीपत -खटीमा राजमार्ग पर स्थित हैं। शामली दिल्ली से 102 कि. मी., कैराना से 12 कि. मी.,पानीपत से 42 कि. मी., सहारनपुर 70 कि. मी. से तथा मुज़फ़्फ़रनगर से 30 कि. मी.दूर है। इसकी समुद्र तल से २४८ मीटर की उचाई पर है। बागपत,बड़ौत सोनीपत, करनाल और मेरठ भी इसके निकटवर्ती नगर हैं। यह क्षेत्र गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र में आता है। यह पश्चिमी उ.प्र. के विकासशील नगरों में एक है। इसका मूलनाम श्यामली है जो श्रीकृष्ण के महाभारत के लिए यहां से गुजरने के कारण पड़ा था। दर्शनीय स्थल शामली नगर में स्थित श्री हनुमान धाम मंदिर (हनुमान टीला) यहां के लोगो के बीच बड़ी आस्था का केंद्र है। जिसका इतिहास महाभारतकाल से जोड़ा जाता है। अन्य दर्शनीय स्थलों में पूर्वी यमुना नहर,यमुना नदी, इस्सोपुर के पुरातात्विक अवशेष,श्री साईं धाम मंदिर व नवनिर्मित सतलोक आश्रम शामली प्रसिद्ध है। सन्दर्भ श्रेणी:शामली ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:शामली ज़िले के नगर *