Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बुकमार्कलेट्

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बुकमार्कलेट् (bookmarklet) किसी ब्राउजर (जैसे फायरफॉक्स) में स्थित बुकमार्क है जो ब्राउजर की कार्यक्षमता को विस्तार देने के लिए प्रयुक्त होता है। बुकमार्कलेट् में जावास्क्रिप्ट कोड होता है। उदाहरण के लिए, एक बुकमार्कलेट् ऐसा बनाया जा सकता है जो किसी वेबपेज पर कुछ टेक्स्ट चुनने के बाद बुकमार्कलेट को क्लिक करने पर किसी खोजी इंजन का उपयोग करते हुए खोज करने के बाद खोज के परिणाम प्रस्तुत करे। उदाहरण नीचे एक बुकमार्कलेट् का जावास्क्रिप्ट कोड दिया हुआ है। इस बुकमार्कलेट् की सहायता से किसी चुने हुए शब्द को हिन्दी विक्षनरी (Hindi Wiktionary) पर खोजा जा सकता है। किन्तु यदि कुछ भी चुने बिना इस बुकमार्कलेट् को क्लिक कर दिया जाय तो यह सर्च बक्सा प्रस्तुत करता है जिसमें वांछित शब्द भरकर हिन्दी विक्षनरी में खोजा जा सकता है। javascript:(function() { Wi=document.getSelection(); if (Wi=='') {void(Wi=prompt('हिन्दी विक्शनरी में खोजें:',''))}; location.href='https://hi.wiktionary.org/w/index.php?search='+encodeURIComponent(Wi) +'&button=&title=विशेष:खोज'; })(); इसी प्रकार निम्नलिखित बुकमार्कलेट् कोड (जावास्क्रिप्ट कोड) अंग्रेजी विकिपीडिया पर खोजने के लिए प्रयोग किया जा सकता है: javascript:(function() { function se(d) { return d.selection ? d.selection.createRange().text : d.getSelection() } s = se(document); for (i=0; i<frames.length && !s; i++) s = se(frames[i].document); if (!s || s=='') s = prompt('Enter%20search%20terms%20for%20Wikipedia',''); open('http://en.wikipedia.org' + (s ? '/w/index.php?title=Special:Search&search=' + encodeURIComponent(s) : '')).focus(); })(); श्रेणी:जावास्क्रिप्ट