Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२ जून

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right २ जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १५३वाँ (लीप वर्ष में १५४ वाँ) दिन है। साल में अभी और २१२ दिन बाकी हैं। प्रमुख घटनाएँ विश्व साइकिल दिवस १९२४- अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज ने भारतीय नागरिकता अधिनियम 1924 पर हस्ताक्षर कर उसे कानूनी रूप प्रदान किया जिसके अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासियों को जो उसकी सीमा के भीतर पैदा हुए थे नागरिकता प्रदान की गई। 2014 - तेलंगाना का गठन दिवस, उत्तर-पश्चिम आंधप्रदेश के दस जिलों से बना भारत का 29 वा राज्य। 1947 - लार्ड लुई माउटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की 2010- जापान के प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा ने नौ महीने से कम समय के कार्यकाल के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। दक्षिणी द्वीप ओकिनावा में अमेरिका के एक सैन्य प्रतिष्ठान के मुद्दे पर उनकी लोकप्रियता 70 प्रतिशत से गिरकर 20 प्रतिशत पर आ गई थी। में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। हातोयामा ने शुरू में अमेरिकी सैन्य अड्डे को अन्यत्र स्थानांतरित ... स्वीडन के इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान में खुसाब के निकट दो नए प्लूटोनियम रिएक्टरों के शुरू हो जाने पर परमाणु हथियार बनाने लायक प्लूटोनियम का उसका उत्पादन बढ़कर 7 गुना हो जाएगा। 2011 - ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण से यूरोप में 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 1600 से अधिक लोग बीमार हो गए। भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपडियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को अपने घर का सपना पूरा कराने में सहायता के लिए राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी। जन्म 1963 - नटराजन चंद्रशेखर - भारतीय व्यवसायी हैं। 1961 - तमिलसाई सुंदरराजन - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। 1930 - बाबूलाल गौर - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री। 1943 - इलैयाराजा - भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार तथा गायक हैं। 1951 - अनंत गीते, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद तथा केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में भारी उद्योग तथा सार्वजनिक उद्यमिता मंत्री रहे। 1955 - मणिरत्नम - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं। 1955 - नन्दन नीलेकणी - भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी 'इन्फ़ोसिस' के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। 1980 - डोला बनर्जी - तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी हैं। 1987 - सोनाक्षी सिन्हा - भारतीय अभिनत्री 1889 - दुग्गीराला गोपालकृष्णय्या - आंध्र में स्वतंत्रता आंदोलन के लिए उनके अनुकरणीय कार्य और बलिदान के लिए, उन्हें 'आंध्र रत्न' (आंध्र प्रदेश राज्य का गहना) नाम से सम्मानित किया गया था। निधन 2004 - श्रीकांत जिचकर - भारत के ऐसे योग्य व्यक्ति थे, जिन्होंने 42 यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त की थी, 26 वर्ष की आयु में देश के सबसे कम उम्र के विधायक चुने गए। 1984 - विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश कालीन भारत के ओडिशा प्रान्त के 1937 से 1939 तक प्रीमियर (प्रधानमंत्री) रहे। बाद में वह भारत की संविधान सभा के सदस्य चुने गए और उड़ीसा का सातवें मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व किया। 1988 - राज कपूर - भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता 1978 - प्राण कृष्ण पारिजा - 'पद्मभूषण' से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक , के कुलपति के रूप में काम किया ।  विश्वविद्यालय के "पारिजा पुस्तकालय" का नाम उनके नाम पर रखा गया है। बहारी कडियाँ बीबीसी पर यह दिन श्रेणी:जून