411 REFERENCE · Wikipedia
जागसा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वाक्य विन्यास अशुद्धियाँ नवम्बर 2020
नवम्बर 2020
2011 की जनगणना के अनुसार जागसा गाँव का स्थान कोड या गाँव कोड 087328 है। जागसा गाँव भारत के राजस्थान में बालोतरा ज़िला जिले की पचपदरा तहसील में स्थित है। यह उप-जिला मुख्यालय बालोतरा से 22 किमी दूर और जिला मुख्यालय बाड़मेर से 107 किमी दूर स्थित है। 2009 के आंकड़ों के अनुसार, जागसा गाँव एक ग्राम पंचायत भी है।
जागसा गांव का नामकरण शासक जगाजी के ऊपर किया गया है, इस गांव की स्थापना के समय यहां जाति राजपुरोहित मुख्यतः(गौत्र सोथड़ा)निवास करते थे। जिसके लगभग 60 घर है,कई वर्षो पूर्व राजपुरोहित सोथड़ा गोत्र मे वीर पुरुष सोपेश्वर झुंजार हुए है जिन्होंने ब्राह्मण धर्म व गौ रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए थे, झुंजार सोपेश्वर का मंदिर जागसा से 3km दूर रनियासर मे स्थित है जो सोथड़ा राजपुरोहितों के आराध्य देव है, इसी के साथ जागसा से 1km दूर माँ सती जी का मंदिर स्थित है जहाँ माँ हेमकंवर (झुंजार सोपेश्वर की धर्मपत्नी) ने सत और धर्म के लिए जागसा की औरण मे अग्नि स्नान कर पतिव्रता धर्म का संदेश देकर माँ सती हेमकंवर के नाम से प्रसिद्ध हुए और वह स्थान सती जी का औरण कहलाया, माँ आज भी सती जी के औरण मे स्थित पेड पौधों की रक्षा करती है ग्रामवासी भी सती जी के औरण से कभी लकड़ी नहीं काटते है!
गाँव का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 3264 हेक्टेयर है। जागसा की कुल आबादी (2011 की जनगणना के अनुसार) 2,509 है। जागसा गाँव में लगभग 445 घर हैं। 2019 के आंकड़ों के अनुसार, जागसा गांव पचपदरा विधानसभा और बाड़मेर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बालोतरा, जागसा का निकटतम शहर है जो लगभग 22 किमी दूर है।
वर्तमान में जागसा का भौगोलिक भाग 3 प्रदेशों में बांटा गया है-
(1) जागसा
(2) सुरसिंह का ढ़ाणा ( वर्तमान में नवसृजित ग्राम पंचायत)
(3) रनियासर
गांव की सर्वाधिक आबादी खेती का काम करती हैं । मुख्यतः भूरी रेतीली मृदा है। मुख्य रूप से अनार, बेर और खजूर की खेती की जाती है।
इन्हें भी देखें
बाड़मेर ज़िला
बालोतरा ज़िला
आकड़ली धनसिंह