411 REFERENCE · Wikipedia
दिलवाले कभी ना हारे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिलवाले कभी ना हारे दिलवाले कभी ना हारे.jpg दिलवाले कभी ना हारे का पोस्टर बाबूभाई थीबा वी॰ एन॰ मेनन नदीम-श्रवण राहुल राय, पृथ्वी, नगमा, वर्षा उसगांवकर, सतीश शाह 150 मिनट 25 सितम्बर, 1992 भारत हिन्दी
दिलवाले कभी ना हारे 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकओं में राहुल रॉय, पृथ्वी और नगमा हैं। फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।BIRTHDAY SPECIAL:आशिकी ने राहुल को बनाया बॉलीवुड का लवर बॉय https://www.patrika.com/special-news/rahul-made-aashiqui-bollywood-lover-boy-1172267/ 1 जुलाई 2018 पत्रिका 9 फरवरी 2016 hi-IN https://web.archive.org/web/20180702011019/https://www.patrika.com/special-news/rahul-made-aashiqui-bollywood-lover-boy-1172267/ 2 जुलाई 2018 live
संक्षेप
राहुल (राहुल रॉय) और विजय (पृथ्वी) करीबी दोस्त हैं, और काफी समय से ऐसे रह रहे हैं। राहुल आकर्षक अंजलि (नगमा) से मिलता है और दोनों प्यार में पड़ते हैं। विजय भी अंजलि से मिलता है और वह भी उससे प्यार करता है। जब राहुल को पता चला कि उसका दोस्त उसी महिला से प्यार करता है, तो वह अलग हो जाने का फैसला करता है और विजय को अंजलि से शादी करने देता है। तब अंजलि ने जोर दिया और कहा कि वह केवल राहुल से शादी करेगी। राहुल और विजय दोनों ही भ्रमित हैं और एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं।
मुख्य कलाकार
राहुल राय - राहुल
पृथ्वी - विजय
नगमा - अंजलि ओबेरॉय
वर्षा उसगांवकर - शबनम
सतीश शाह - जिनी
गिरजा शंकर - डी॰ के॰ ओबेरॉय
गजेन्द्र चौहान - शीबू
राकेश बेदी - पंडित अलादीन जगत मामा
गुड्डी मारुति - चिनटिन
संगीत
फिल्म का साउंडट्रैक संगीत जोड़ी नदीम-श्रवण द्वारा रचित किया गया था। गीत महेंद्र देहल्वी द्वारा लिखे गए थे। एल्बम हिट रही थी और गाने "हम प्यार करते हैं", "तू मेरी है" और "दिलवाले कभी ना हारे" बहुत लोकप्रिय थे।
साथी साउंडट्रैक नदीम श्रवण 1992 फिल्म साउंडट्रैक नदीम श्रवण जुनून 1992 अनाम 1992
क्रम शीर्षक गायक 1 "हम प्यार करते हैं" कुमार सानु, अलका याज्ञिक, नितिन मुकेश 2 "दोनों के हुस्न में" कुमार सानु, राजेश्वरी 3 "तू मेरी है" कुमार सानु, अलका याज्ञिक 4 "दिलवाले कभी ना हारे" कुमार सानु, शब्बीर कुमार 5 "अब तो बिना तुम्हारे" कुमार सानु 6 "खूशबू तुम्हारे प्यार की" कुमार सानु, अलका याज्ञिक 7 "मैं हूँ नारंगी" अलका याज्ञिक
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0400365 दिलवाले कभी ना हारे
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में