411 REFERENCE · Wikipedia
पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ पेप्सू राज्य भारत लोकतंत्र राज्यपाल मुख्यमंत्री पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ विधानसभा एकसदनीय पटियाला 1948 1956 राज्य की स्थापना 15 जुलाई राज्य विस्थापित 1 नवम्बर भारत Patiala and East Punjab States Union - PEPSU logo.jpg प्रतीक पंजाब, भारत का प्रतीक PEPSU in India (1951).svg 1951 के भारत का नक्शा जिसमे पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ पूर्वी पंजाब में एक अंत:क्षेत्र के रूप में दिख रहा है। 26208 1951 3493685
अंगूठाकार| सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला में पेप्सू का उद्घाटन स्मारक।
अंगूठाकार| उत्तर पूर्व में पेप्सू को दर्शाने वाला भारत का 1951 का नक्शा।
पेप्सू (अंग्रेजी: PEPSU, Patiala and East Punjab States Union) से आता है। इसका मतलब है पटियाला और पूर्वी पंजाब राज्य संघ। यह अंग्रेजों के अधीन पंजाब प्रांत का एक हिस्सा था, जो 1948 से 1956 तक भारत का एक प्रांत रहा था। यह आठ जिलों पटियाला, जींद, नाभा, फरीदकोट, कलसिया, मलेरकोटला, कपूरथला और नालागढ़ से मिलकर बना था। इसका गठन 15 जुलाई, 1948 को किया गया था और 1950 में यह भारत का एक प्रांत बन गया। इसकी राजधानी पटियाला http://books.google.co.in/books?id=L-nh1SLtlDwC&pg=PA1875&dq=Patiala+and+East+Punjab+States+Union&cd=13#v=onepage&q=Patiala%20and%20East%20Punjab%20States%20Union&f=false Encyclopaedia of India, Pakistan and Bangladesh Gupta Om Isha Books 2006 81-8205-396-X Vol.7 Delhi 1875-6 31 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20140720225022/http://books.google.co.in/books?id=L-nh1SLtlDwC&pg=PA1875&dq=Patiala+and+East+Punjab+States+Union&cd=13#v=onepage&q=Patiala%20and%20East%20Punjab%20States%20Union&f=false 20 जुलाई 2014 live थी और क्षेत्रफल 26,208 वर्ग किलोमीटर था, और शिमला, कसौली, कंडाघाट, धरमपुर और चैल इसका हिस्सा थे।
जब 1947 में अंग्रेजों ने भारत छोड़ा, तो पंजाब में कई रियासतें थीं, जिनमें प्रमुख थीं पटियाला, कपूरथला, जींद, फरीदकोट, मालेरकोटला, नालागढ़। पंजाब में अब दो राज्य थे: पंजाब और पेप्सू। पंजाबी क्षेत्र की बोली पंजाबी (गुरुमुखी लिपि) में अपनाई गई थी। पेप्सू में पंजाबी और हिंदी भाषी क्षेत्र थे। 13 जनवरी 1949 को, ज्ञानी सिंह ररेवाला पेप्सू के पहले मुख्यमंत्री बने और कर्नल राघीर सिंह 23 मई 1951 को दूसरे मुख्यमंत्री बने।
1 नवंबर, 1956 को पेप्सू प्रांत लगभग पूरी तरह नव-गठित पंजाब राज्य में विलय कर दिया गया। http://indiacode.nic.in/qrydisp.asp?tfnm=195637%20&tfnm2=11 States Reorganisation Act, 1956 31 August 1956 India Code Updated Acts Ministry of Law and Justice, Government of India section 9 16 May 2013 https://web.archive.org/web/20130927133712/http://indiacode.nic.in/qrydisp.asp?tfnm=195637%20&tfnm2=11 27 सितंबर 2013 live
पेप्सू का एक हिस्सा, जिसमें जींद के आसपास का दक्षिण-पूर्वी हिस्सा और नारनौल एन्क्लेव शामिल है, वर्तमान में हरियाणा राज्य में स्थित है, जो 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग हुआ था। कुछ अन्य क्षेत्र जो पेप्सू से संबंधित थे, विशेष रूप से सोलन और नालागढ़, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
सब-डिविज़न
1948 की शुरुआत में, पेप्सु राज्य को आठ जिलों में विभाजित किया गया था। जो इस प्रकार थे:
पटियाला जिला
बरनाला जिला
बठिंडा जिला
फतेहगढ़ जिला
संगरूर जिला
कपूरथला जिला
महेंद्रगढ़ जिला
सोलन जिला
लेकिन 1953 में, जिलों की संख्या घटाकर पाँच कर दी गई जिसमें बरनाला को संगरूर और सोलन और फतेहगढ़ को पटियाला में मिला दिया गया। पेप्सू में चार लोकसभा क्षेत्र थे।
जनसांख्यिकी
1951 की जनगणना के अनुसार, प्रांत की जनसंख्या 34,93,685 थी, जिसमें 19% आबादी शहरी थी और जनसंख्या घनत्व 133 प्रति वर्ग किमी था।https://www.thesikhencyclopedia.com/other-historical-places/punjab/patiala-and-east-punjab-states-union Patiala and East Punjab States Union The Sikh Encyclopedia 11 Nov 2016 https://web.archive.org/web/20170821125923/https://www.thesikhencyclopedia.com/other-historical-places/punjab/patiala-and-east-punjab-states-union 21 अगस्त 2017 dead
संदर्भ
श्रेणी:पंजाब
श्रेणी:पंजाब का इतिहास
श्रेणी:भारत का राजनैतिक इतिहास