411 REFERENCE · Wikipedia
भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य सांस्कृतिक: (iv), (vi) 1739 महाराष्ट्र और तमिलनाडु 2025 47वाँ infobox
300
2/2/2/2/2/2
Salher 1.jpgसाल्हेर किला
साल्हेर
Shivneri fort1.JPGशिवनेरी किला
शिवनेरी किला
View of Lohgad.jpgलोहगड
लोहगड
Forsaken cannon at Khanderi 01.jpgखंडेरी किला
खंडेरी
Raigad Fort-Rigad.JPGरायगड
रायगड किला
.... Rajgad 17.JPGराजगड
राजगड किला
Pratapgad The Fort of Valour.jpgप्रतापगड
प्रतापगड
Suvarnadurg fort.JPGसुवर्णदुर्ग
सुवर्णदुर्ग
Panhala.10.jpgपन्हाला किला
पन्हाला किला
Vijaydurg Fort 20.jpgविजयदुर्ग
विजयदुर्ग किला
Underwater rocks make the way to Sindhudurg Fort difficult.jpgसिंधुदुर्ग
सिंधुदुर्ग किला
Gingee Fort Villupuram Tamil Nadu 20181001 125022.jpgजिंजी किला
जिंजी किला India
20.7225 N 73.9425 E
19.196667 N 73.858333 E
18.71 N 73.476667 E
18.703889 N 72.813333 E
18.236111 N 73.444444 E
18.246111 N 73.6825 E
17.935833 N 73.578611 E
17.816389 N 73.084444 E
16.811111 N 74.108056 E
16.560833 N 73.333333 E
16.0425 N 73.459722 E
12.250556 N 79.401389 E भारत
भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य (Maratha Military Landscapes of India) 12 किलों का एक समूह है, जिन पर 17वीं और 19वीं शताब्दी के बीच मराठा शासकों ने कब्ज़ा किया और उनका विकास किया। इनमें सलहेर किला, शिवनेरी किला, लोहागढ़, खंडेरी, रायगढ़ किला, राजगढ़ किला, प्रतापगढ़ किला, सुवर्णदुर्ग किला, पन्हाला किला, विजयदुर्ग किला, सिंधुदुर्ग किला शामिल हैं, जो सभी महाराष्ट्र में स्थित हैं और तमिलनाडु में जिंजी किला। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में फैले ये किले मराठा शासन के सैन्य कौशल को दर्शाते हैं। इसे 2025 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
पृष्ठभूमि
सन् 2021 में मराठा सैन्य परिदृश्य को भारत द्वारा यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।https://whc.unesco.org/en/tentativelists/6533/ Serial Nomination of Maratha Military Architecture in Maharashtra UNESCO World Heritage Centre 3 June 2022 May 8, 2022 https://web.archive.org/web/20220508093325/https://whc.unesco.org/en/tentativelists/6533/ इसके बाद जनवरी 2024 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा यह घोषणा की गई कि वर्ष 2024-25 के लिए भारत की ओर से इसे यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में नामांकन हेतु आधिकारिक तौर पर चुना गया है।"Maratha Military Landscapes of India" will be India's nomination for recognition as UNESCO World Heritage List for the year 2024-25 https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2000461 https://web.archive.org/web/20250417142148/https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2000461 17 April 2025 2025-07-12 www.pib.gov.in live
महाराष्ट्र में 390 से अधिक किले हैं, जिनमें से केवल 11 किलों का चयन किया गया और इनके साथ तमिलनाडु का एक किला भी शामिल किया गया। ये किले सह्याद्रि पर्वतमाला, दक्कन का पठार, कोंकण तट, और पूर्वी घाट जैसी विविध भौगोलिक संरचनाओं में फैले हुए हैं। मराठा सैन्य रणनीति, जिसमें इन किलों का प्रमुख योगदान था, का विकास 17वीं शताब्दी में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल में हुआ और यह प्रारंभिक 19वीं शताब्दी तक पेशवा शासन के दौर में जारी रहा।2 February 2024 India: "Maratha Military Landscapes of India" will be India's nomination for UNESCO World Heritage List https://www.proquest.com/docview/2920612628 12 July 2025 Asia News Monitor 2920612628
नामांकन प्रक्रिया के तहत अक्टूबर 2024 में यूनेस्को की टीम ने इन किलों का सर्वेक्षण किया।2024-09-11 Unesco team to visit forts nominated for World Heritage Site tag in Oct https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolhapur/unesco-team-to-visit-forts-nominated-for-world-heritage-site-tag-in-oct/articleshow/113269086.cms 2025-07-12 The Times of India 0971-8257
फरवरी 2025 में, महाराष्ट्र से अशिष शेलार के नेतृत्व में चार-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पेरिस गया, जहाँ उन्होंने तकनीकी और कूटनीतिक प्रस्तुतियाँ दीं ताकि इन किलों को विश्व धरोहर का दर्जा मिल सके।Mutha Snehal 2025-02-23 Shelar-led delegation off to Paris to obtain UNESCO heritage status for 12 forts of Shivaji https://www.thehindu.com/news/national/maharashtra/shelar-led-delegation-off-to-paris-to-obtain-unesco-heritage-status-for-12-forts-of-shivaji/article69255530.ece 2025-07-12 The Hindu en-IN 0971-751X
जुलाई 2025 में आयोजित विश्व धरोहर सम्मेलन के 47वें सत्र में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (ICOMOS) ने भारत के इस प्रस्ताव को स्थगित करने की सिफारिश की, यह कहते हुए कि “यह पर्याप्त रूप से यह सिद्ध नहीं करता कि ये बारह भौगोलिक रूप से फैले हुए किले एकीकृत सैन्य रक्षा प्रणाली के रूप में कैसे कार्यरत थे।”Tulsian Vrinda 9 July 2025 Maha's Unesco label dreams for Shivaji forts stumble on technical hurdles https://www.hindustantimes.com/india-news/mahas-unesco-label-dreams-for-shivaji-forts-stumble-on-technical-hurdles-101752000598032.html 12 July 2025 Hindustan Times
हालाँकि, भारत की कूटनीतिक प्रतिक्रिया और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समर्थन के चलते अंततः इन किलों को आधिकारिक रूप से विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध कर लिया गया।Tulsian Vrinda 12 July 2025 Int'l support helps 12 Maratha forts scoop Unesco World Heritage label https://www.hindustantimes.com/india-news/intl-support-helps-12-maratha-forts-scoop-unesco-world-heritage-label-101752260140929.html 12 July 2025 Hindustan Times
किलों की सूची
क्रम संख्या नाम चित्र वर्ष प्रकार जिला और निर्देशांक राज्य 1 साल्हेर 100px 1671 पहाड़ी किला नासिक जिला20.7225 73.9425 महाराष्ट्र 2 शिवनेरी 100px 1595 पहाड़ी किला पुणे जिला19.196667 73.858333 3 लोहागढ़ 100px 1648 पहाड़ी किला पुणे जिला18.71 73.476667 4 खंडेरी 100px 1679 द्वीप किला रायगढ़ जिला18.703889 72.813333 5 रायगढ़ 100px 1674 पहाड़ी किला रायगढ़ जिला18.236111 73.444444 6 राजगढ़ 100px 1647 पहाड़ी किला पुणे जिला18.246111 73.6825 7 प्रतापगड 100px 1656 पहाड़ी-जंगल किला सातारा जिला17.935833 73.578611 8 सुवर्णदुर्ग 100px 1696 द्वीप किला रत्नागिरी जिला17.816389 73.084444 9 पन्हाळा 100px 1659 पहाड़ी-पठारी किला कोल्हापुर जिला16.811111 74.108056 10 विजयदुर्ग 100px 1653 तटीय किला सिंधुदुर्ग जिला16.560833 73.333333 11 सिंधुदुर्ग 100px 1664 द्वीप किला सिंधुदुर्ग जिला16.0425 73.459722 12 गिंजी (सेन्जी) 100px 1677 पहाड़ी किला विल्लुपुरम जिला12.250556 79.401389 तमिलनाडु
संदर्भ