Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तीन-वस्तु समस्या

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भौतिकी व चिरसम्मत यांत्रिकी में तीन-वस्तु समस्या (three-body problem) तीन बिन्दु-आकार की वस्तुओं की गति व चाल को समझने को कहते हैं जो केवल एक-दूसरे को ही प्रभावित करती हैं (यानि कोई भी चौथी वस्तु इस अध्ययन में शामिल नहीं करी जाती)। आमतौर पर इस समस्या के अध्ययन में न्यूटन के गति नियम को आधार बनाया जाता है। यह दो-वस्तु समस्या से थोड़ा भिन्न है क्योंकि जहाँ भौतिकी में दो-वस्तु समस्या का हर परिस्थिति में मान्य सैद्धांतिक समाधान उपलब्ध है, वहाँ तीन-वस्तु समस्या के समाधान के लिए ऐसा कोई समाधान उपलब्ध नहीं है और उसके लिए अलग-अलग परिस्थितियों के लिए संगणकों द्वारा अनुमान लगाने की आवश्यकता पड़ती है। पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की गतियों व चाल की समस्या तीन-वस्तु समस्या का एक ऐतिहासिक उदाहरण है।Poincaré, H. (1967). New Methods of Celestial Mechanics, 3 vols. (English trans.). American Institute of Physics. ISBN 1-56396-117-2.Aarseth, S. J. (2003). Gravitational n-Body Simulations. New York: Cambridge University Press. ISBN 0-521-43272-3.Bagla, J. S. (2005). "Cosmological N-body simulation: Techniques, scope and status". Current Science. 88: 1088–1100. arXiv:astro-ph/0411043 Freely accessible. Bibcode:2005CSci...88.1088B. इन्हें भी देखें दो-वस्तु समस्या कक्षा (भौतिकी) सन्दर्भ श्रेणी:भौतिकी की अवधारणाएँ श्रेणी:कक्षाएँ (भौतिकी) श्रेणी:चिरसम्मत यांत्रिकी