411 REFERENCE · Wikipedia
गुफ़ादूध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|एक गुफ़ा में गुफादूध
गुफ़ादूध या चाँददूध (अंग्रेज़ी: moonmilk, जर्मन: mondmilch) गुफ़ाओं में मिलने वाला एक सफ़ेद गाढ़े-दूध जैसा पदार्थ होता है। यह गुफाओं में बनने वाले अन्य पदार्थों जैसा होता है लेकिन इसकी विषेशता यह है कि यह सख़्त होकर पत्थर में परिवर्तित नहीं होता। यह चूना पत्थर से चू कर निकलने वाला तलछट द्रव होता है जिसमें कैल्साइट, हाइड्रोमैग्नेसाइट और मोनोहाइड्रोकैल्साइट जैसे विभिन्न कार्बोनाइट पदार्थ शामिल होते हैं।
उत्पत्ति
गुफ़ाओं में गुफादूध की उत्पत्ति की प्रक्रिया को लेकर मतभेद है। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि यह रसायनिक प्रक्रिया कि बजाय बैक्टीरिया से सम्बन्धित प्रक्रिया से बनता है। अभी सहमति नहीं बनी है।
अन्य विवरण
मार्च २००४ में स्पेन में वैज्ञानिकों को एक ३०० मीटर लम्बी गुफादूध की नदी मिली। इस गुफा का स्थान गुप्त रखा गया है क्योंकि यह डर है कि पर्यटकों और असामाजिक तत्वों द्वारा इसको नुक़सान पहुँचाया जा सकता है।Moonmilk https://web.archive.org/web/20120531093129/http://www.showcaves.com/english/explain/Speleothem/Moonmilk.html 31 मई 2012 , showcaves.com
इन्हें भी देखें
गुफ़ा
कैल्साइट
सन्दर्भ
2
श्रेणी:गुफ़ाएँ