Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिन्दुस्तान ग़दर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|गदर अख़बार (उर्दू) वॉल्यूम। 1, नंबर 22, 28 मार्च 1914 हिन्दुस्तान ग़दर (उर्दू व पंजाबी: ہِندُوستان غدر) ग़दर पार्टी की प्रतिनिधि एक हफ़्तावार प्रकाशन था। इसको अमेरिकी शहर सैन फ़्रांसिस्को में 'युगांत्र आश्रम' से प्रकाशित किया गया था। इसका मक़्सद भारत के आज़ादी संग्राम के सेनानियों को दृढ़ करना, ख़ासकर ब्रितानी भारतीय सेना में भारतीय देश-भक्तों को मज़बूत बनाना था। 1912–1913 में प्रवासी भारतियों ने 'प्रशांत तट की हिंदी एसॉसिएशन' (Hindi Association of the Pacific Coast) बनाई थी। सोहन सिंह भकना को इसका प्रधान बनाया गया। यह एसॉसिएशन ही बाद में ग़दर पार्टी कहलवाई। भारतीय प्रवासी आबादी, ख़ासकर कैलिफ़ॉर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के भारत विद्यार्थियों के उगाहे फ़ंड से पार्टी ने 436 हिल स्ट्रीट में युगांत्र आश्रम की स्थापना की थी और वहाँ छापाख़ाना बनाया। हिन्दुस्तान ग़दर के उर्दू संस्करण का पहला अंक 1 नवंबर 1913 को छपा गया था, और इसके बाद 9 दिसंबर 1913 को पंजाबी संस्करण का पहला अंक छपा गया था। सन्दर्भ Echoes of Freedom: South Asian pioneers in California 1899-1965. University of California, Berkeley. Bancroft Library. Hoover Karl 1985 The Hindu Conspiracy in California, 1913-1918. German Studies Review, Vol. 8, No. 2. (May, 1985), pp. 245-261 German Studies Association 0149-7952. Brown Giles 1948 The Hindu Conspiracy, 1914-1917.The Pacific Historical Review, Vol. 17, No. 3. (Aug., 1948), pp. 299-310 University of California Press 0030-8684. Puri Harish K 1980 Revolutionary Organization: A Study of the Ghadar Movement. Social Scientist, Vol. 9, No. 2/3. (Sep. - Oct., 1980), pp. 53-66 Social Scientist 0970-0293. श्रेणी:ग़दर पार्टी