Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐल्सैस लोरेन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Reichsland Elsaß-Lothringen de अलज़ास-लोरेन शाही क्षेत्र अलज़ास-लोरेन जर्मन साम्राज्य संघीय क्षेत्र राइख़्सश्टाटहाल्टर एडुआर्ट फ़ॉन मोलर (पहला) 1871–1879 रूडॉल्फ़ श्वांडर (अंतिम) 1918 लांडटाग श्ट्रासबर्ग Elsässisches Fahnenlied"The Alsatian Flag's song" लोरेन विभाग, ऊपरी अलज़ास, निचला अलज़ास 1871 1918 Treaty of Frankfurt 10 मई 1871–1918 Treaty of Versailles 28 जून 1919 Dienstflagge Elsaß-Lothringen Kaiserreich.svg Wappen Deutsches Reich - Elsass-Lothringen.svg राज्यचिह्न Alsace-Lorraine in the German Reich (1871).svg अलज़ास-लोरेन French Third Republic Flag of France.svg French Third Republic Flag of France.svg 1910 14496 1874014 1910 शाही क्षेत्र अलज़ास-लोरेन अलज़ास-लोरेन (de Elsaß-Lothringen no) 1871 और 1918 के बीच जर्मन साम्राज्य का एक क्षेत्र था, जिसमें अलज़ास और लोरेन के भाग शामिल थे। इसकी राजधानी श्ट्रासबर्ग थी। सन् 1919 ई. में यह फिर फ्रांस को दे दिया गया, परंतु सन् 1940 ई. में जर्मनी ने वापस ले लिया। 1871 ई. के पश्चात् जर्मनी ने इसे तीन प्रशासनिक विभागों में विभाजित किया–'ऊपरी अलज़ास', 'निचला अलज़ास' तथा लोरेन। फ्रांसीसियों ने भी इसे तीन विभागों में बाँटा–हो-राइन, बा-राइन, तथा मोज़ेल। प्राकृतिक रूप से भी अलज़ास की अपनी सीमाएँ हैं। पश्चिम में फ्रांस की सीमा, पूर्व में बाडेन तथा दक्षिण में यह स्विट्ज़रलैंड से घिरा है। इस क्षेत्र की जनसंख्या सन् 1936 ई. में 19,15,627 थी, जिनमें से केवल दस प्रतिशत ही फ्रांसीसी बोलनेवाले थे, अन्य सब जर्मन (जैसे स्विटज़रलैंड के बेसल अंचल में बोली जानेवाली जर्मन भाषा) बोलनेवाले थे। यद्यपि अलज़ास में पोटाश तथा मिट्टी के तेल का उत्पादन होता है, तथापि यह प्रदेश कृषि उत्पादन, वस्त्र, मशीनों इत्यादि के लिए अधिक प्रसिद्ध है। लोरेन का अत्यधिक महत्व यहाँ के लोहे तथा कोयले के कारण है, जो औद्योगिक तथा सामरिक दोनों दृष्टियों से यूरोप में शक्ति के पासंग हैं। इसके अतिरिक्त यह बड़े-बड़े व्यापारिक तथा आवागमन के अन्य मुख्य मार्गो–राइन, सैवर्न तथा बर्गेडी के द्वार–पर होने से फ्रांस तथा जर्मनी दोनों के लिए सोने की चिड़िया है। इसका 2,000 वर्षो का इतिहास बताता है कि यह यूरोपीय राजनीति में सदैव झगड़े की जड़ रहा है और सन् 1870 ई. से तो विश्व राजनीति में भी काफी प्रसिद्ध रहा है। इसकी पूर्वी सीमा पर उत्तर से पूर्व दिशा में 115 मील तक राइन नदी बहती है, स्ट्रैबर्ग के नीचे ईल (लंबाई 190 किमी मील) इसमें योग देती है। संपूर्ण प्रदेश का प्राय: 50% भाग कृषि योग्य है, 11.6 चरागाह के योग्य तथा 30.8% जंगल है। इस प्रदेश के मुख्य नगर स्ट्रैसबर्ग, मेट्ज़ तथा क्लोमार हैं। श्रेणी:जर्मन साम्राज्य के प्रदेश श्रेणी:फ्रांस का राजनीतिक इतिहास