Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हड़प्पा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हड़प्पा पूर्वोत्तर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक पुरातात्विक स्थल है। यह साहीवाल शहर से 20 किलोमीटर पश्चिम में रावी नदी के किनारे स्थित है। सिन्धु घाटी सभ्यता के अनेकों अवशेष यहाँ से प्राप्त हुए है। कांस्य युगीन सिंधु घाटी सभ्यता को इसी शहर के नाम के कारण हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता है। सिन्धु घाटी सभ्यता में यह सबसे पहले खोजी गयी सभ्यता थी. 1921 में जब जॉन मार्शल भारत के पुरातात्विक विभाग के निर्देशक थे तब दयाराम साहनी ने इस जगह पर सर्वप्रथम खुदाई का कार्य करवाया था। दयाराम साहनी(1921) के अलावा माधव स्वरुप(1926) व मार्तीमर वीहलर(1946) ने भी खुदाई का कार्य किया था। हड़प्पा शहर का अधिकांश भाग रेलवे लाइन निर्माण के कारण नष्ट हो गया था। इस सभ्यता से तांबे की इक्का गाड़ी, उर्वरता की देवी, कांस्य दर्पण, मछुआरे का चित्र,गरुड़ की मूर्ति,अबलोकितेश की मूर्ति साक्ष्य के रूप में मिले हैं। Haddpa श्रेणी:पाकिस्तान श्रेणी:भारत का इतिहास श्रेणी:सिन्धु घाटी सभ्यता श्रेणी:सिन्धु घाटी सभ्यता पुरातत्व स्थल