Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रियल स्टील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रियल स्टील रियल स्टील.jpg 215px Hugh Jackman in character in a boxing pose in front of a large boxing robot in a similar pose. पोस्टर शॉन लेवी शॉन लेवीसुज़ान मोंटफ़ोर्डडॉन मर्फ़ी जॉन गेटिंस डैन गिल्रॉयजर्मी लेवेन ह्यू जैकमैनडकोटा गोयोइवैंजलीन लिलीएंथनी मैकीकेविन डूरंड डैनी एल्फमैन माउरो फिओरे डीन ज़िमरमैन ड्रीमवर्क्स पिक्चर्सरिलायंस इंटरटेंमेंट२१ लैप्स इंटरटेंमेंट टचस्टोन पिक्चर्स 2011 10 07 127 मिनट अंग्रेज़ी $110 मिलियन $295,120,796 http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=realsteel.htm Real Steel (2011) बॉक्स ऑफ़िस मोजो 2011-11-16 https://web.archive.org/web/20120219105053/http://boxofficemojo.com/movies/?id=realsteel.htm 19 फ़रवरी 2012 live रियल स्टील (Real Steel) २०११ में बनी अमरीकी विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है जिसमें ह्यू जैकमैन मुख्य भूमिका में है और जिसे शॉन लेवी द्वारा निर्मित व निर्देशित किया गया है। यह फ़िल्म रिचर्ड मैथेसन द्वारा १९५६ में लिखी लघु कहानी "स्टील" पर आधारित है। इसे ऑस्ट्रेलिया में ६ अक्टूबर २०११ को व अमरीका और कनाडा में ७ अक्टूबर २०११ को रिलीज़ किया गया था। रिलीज़ के बाद इसे समीक्षकों द्वारा मिली जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ विश्वल इफेक्ट्स के लिए अकादमी पुरस्कार का नामांकन प्राप्त हुआ था। कथानक २०२० में मानवीय बॉक्सरों की जगह रोबोट बॉक्सरों ने ले ली है। चार्लीकेंटन एक भूतपूर्व बॉक्सर है जो ऐसे ही एक रोबोट, एम्बुश, का मालिक है जिसके साथ वह मैचों में हिस्सा लेता है। एक गाव में मेले के दौरान एम्बुश को ब्लैक थंडर नाम का बैल जिसका मालिक रिकी है, बर्बाद कर देता है। शर्त के अनुसार हारने पर चार्ली को अब रिकी को $२०,००० देने होते है जो वह दिए बिना ही भाग खड़ा होता है। चार्ली को पता चलता है की पूर्व प्रेमिका की मौत हो गई है और इसे अपने बेटे मैक्स के हक की सुनवाई में आना है। मैक्स की रईस मौसी डेबरा और अंकल मार्विन उसका हक चाहते है जिसे चार्ली उन्हें $१००,००० में खुशी खुशी दे देता है इस शर्त पर की बाकी की रकम उसे तीन महीने के बाद मिलेगी क्योंकि वह दाम्पत्य अपने दूसरे हनीमुन पर जा रहे है और तब टतक चार्ली को मैक्स की देखभाल करनी होगी। चार्ली और मैक्स चार्ली के बचपन की दोस्त बैले टालेट से मिलते है जो अब अपने मृत पिता का बॉक्सिंग जिम चला रही है, जो कभी चार्ली के कोच थे। वहा चार्ली एक पुराना विश्व रोबोट बॉक्सिंग लीग (डब्लूआरबी) का रोबोट नोइज़ी बॉय खरीदता है और उसे गैरकानूनी लड़ाइयों के चैम्पियन रोबोट मिडास के साथ उसके पुराने दोस्त फिन्न के अखाड़े में लड़वाता है। अपने अहंकार व नोइज़ी बॉय के कोम्बिनेशन से परिकूल न होने के कारण चार्ली लड़ाई हार जाता है और मिडास नोइज़ी बॉय को बर्बाद कर देता है। चार्ली एक कबाडखाने में मैक्स के साथ नए रोबोट बनाने के लिए पुर्ज़े चुराने घुस जाता है। वहा मैक्स एक खाई में गिर जाता है परन्तु एक गड़े हुए रोबोट के हाथ में अटक कर मरने से बच जाता है। चार्ली मैक्स को बाहर निकाल लेता है और मैक्स उस रोबोट को खुदाई कर अपने साथ ले आता है और उसे एटम बुलाता है। मैक्स की जिद्द पर चार्ली उसे बैले के जिम में ले आता है जहां उन्हें पता चलता है की एटम एक निवृत हो चुका जनरेशन-२ रोबोट है जिसे २०१४ में बनाया गया था। एटम को भारी नुकसान सहने के लिए बनाया गया था परन्तु वह स्वयं किसी को भारी नुक्सान नहीं पहुंचा सकता। एटम में "शैडो बॉक्सिंग" का कार्य प्रोग्राम किया गया है जो उसे मानवीय हरकतों की नक़ल करने की खूबी देता है। मैक्स की जिद्द और चार्ली की पैसों की तंगी के चलते दोनों एटम को एक मैच में मेट्रो नाम के रोबोट के साथ उतार देते है। एटम जीत जाता है और चार्ली को उसके कुछ पैसे वापस मिल जाते है। मैक्स बाद में एटम को आवाज़ पर आधारित सन्देश लेने के लिए सुधार लेता है और ज़ोरदार मुक्के मारने के लिए चार्ली के बर्बाद हुए रोबोटों के अंग लगा देता है। वह चार्ली को एटम को प्रशिक्षण देने के लिए मना लेता है। एटम की बढती जीतें डब्लूआरबी के प्रमोटर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है जो उन्हें ट्विन सिटिज़ रोबोट के साथ व्यावसायिक बॉक्सिंग में उतरने का निमंत्रण देता है, चार्ली मान जाता है और एटम चार्ली के अनुभव के चलते ट्विन सिटिज़ को हरा देता है। खुद को मिले आकर्षण के चलते मैक्स डब्लूआरबी चैम्पियन ज़्युस को चुनौती देता है जिसे ताक मशिदो ने बनाया है और जिसकी मालिक रईस औरत फेरा लेम्कोवा है जो मैच से पहले एटम को खरीदने की कोशिश करती है। ट्विन सिटिज़ से लड़ाई के बाद बाहर निकलते वक्त रिकी के आदमी चार्ली पर हमला करते है और उनके जीते हुए पैसे लेकर चले जाते है। इस बात से शर्मिंदा होकर चार्ली मैक्स को उसकी मौसी के हवाले कर देता है और अपनी आधी रकम लेने से मना कर देता है। बैले उसे समझती है की वह एक बेहतर पिता बन सकता है। डेबरा मैक्स को चार्ली के साथ एक रात के लिए जाने देने के लिए राज़ी हो जाती है ताकि वह ज़्यूस-एटम के मैच में उपस्थित रह सके। ज़्यूस एटम को भारी नुक्सान पहुंचाता है पर साथ ही साथ पहली बार खुद भी क्षतिग्रस्त होता है। रिकी, जिसने फिन्न से $१००,००० की शर्त लगाईं थी की एटम पहला राउंड नहीं टिक पाएगा, भागने की कोशिश करता है पर उसे फिन्न और उसके आदमी पकड़ लेते है। मैच के चौथे व पांचवें राउंड में एटम के आवाज़ समझने का संयंत्र खराब हो जाता है जिसके चलते उसे आखरी राउंड "शैडो बॉक्सिंग" तकनीक के सहारे चार्ली की हरकतों का अनुसरण करते हुए लड़ना पड़ता है। ज़्यूस, जिसे अब खुद मशिदो चलाना शुरू करता है, अपनी सारी ताकत बचाव कर रहे एटम को मारने में खर्च कर देता है और अब खत्म होती पावर के कारण धीमा पड़ने लगता है। मुकाबले का रुख बदल जाता है जब एटम उसे मारना शुरू करता है और ज़्यूस को धराशायी कर देता है परन्तु राउंड समाप्त होने के कारण जीतने में असफल रहता है। जज ज़्यूस को अंकों के अनुसार विजेता घोषित करते है परन्तु हार के इतना करीब आने के कारण ज़्यूस की टीम को अपमान सहना पड़ता है। एटम को "पीपल्स चैम्पियन" का ख़िताब दिया जाता है। पात्र right|thumb|150px|जैकमेन रियल स्टील के सिडनी प्रीमियर में ह्यू जैकमैन - चार्ली केंटन। डकोटा गोयो - मैक्स केंटन। इवैंजलीन लिली - बैली टालेट। एंथनी मैकी - फिन्न। केविन डूरंड - रिकी। होप डेविस - डेबरा। ओल्गा फोंडा - फरा लेम्कोवा। कार्ल युने - टक मशिदो। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0433035