411 REFERENCE · Wikipedia
वसंतकुमारी (एशिया की पहली महिला बस चालक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वसंतकुमारी वसंतकुमारी 1959 04 17 कन्याकुमारी भारतीय बस चालक एशिया की प्रथम महिला बस चालक
वसंतकुमारी भारत के तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में एक बस चालक के रूप में प्रसिद्ध हुई हैं। उनके साथ उल्लेखनीय बात यह है कि पूरे एशिया में वह पहली महिला बस चालक हैं।
प्रारंभिक जीवन
वसंतकुमारी का जन्म 17 अप्रैल 1959 को कन्याकुमारी में हुआ। कम आयु में उनकी माँ का निधन हो गया था। पिता ने दूसरी शादी की। 19 साल की आयु में उनकी स्वयं की शादी हुई। परन्तु यह शादी एक ऐसे व्यक्ति से हुई जिसकी चार लड़कियाँ पहली शादी से जन्मे थे और फिर दो बच्चे उन्हें इस शादी से हुए। पति एक निर्माण मजदूर होने के कारण परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए
वसंतकुमारी को कुछ समय के लिए 'महालीर मंडार्म' में सचिव का काम करना पड़ा जो वहाँ का एक महिला संगठन है।http://www.thebetterindia.com/50885/vasanthakumari-asia-first-woman-bus-driver/ संग्रहीत प्रति 10 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20170411055246/http://www.thebetterindia.com/50885/vasanthakumari-asia-first-woman-bus-driver/ 11 अप्रैल 2017 dead
व्यवसाय
वसंतकुमारी आर्थिक समस्याओं के दौर से गुजर रही थी। चूँकि वह बस चलाने से परिचित थी, इसलिए जब तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम ने बस चालकों की नियुक्ति की घोषणा की, तब वह आशावादी रूप से आवेदन प्रस्तुत कर चुकी थीं, हालांकि राज्य संस्था के प्रभावशाली अधिकारी चालक पद के लिए एक महिला के नाम को लेकर अनिच्छुक थे। उन्हें किसी परीक्षा के लिए बुलाया ही नहीं जा रहा था। इस मामले का कई उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रतिनिधित्व करने के बाद अंत में वसंतकुमारी को बुलाया गया और मार्च 1993 में उन्हें बस चालक की नौकरी दे दी गई।
काम में आने वाली समस्याँ
वसंतकुमारी को एक महिला होने के कारण समय या काम के बार में कोई छूट नहीं दी गई। उन्हें सामान्य चालकों के समान आठ घंटे काम करना पड़ा। प्ररंभ में सुबह छह बजे की शिफ़्ट उन्हें करनी पड़ती थी। परन्तु अब वह अन्य शिफ़्टों में भी काम कर रही हैं। कभी कभी वह नागरकोइल-तिरुवनन्तपुरम जैसे मार्गों पर भी चलाती हैं और उनकी शिफ़्ट रात 10 बजे ही जाकर समाप्त होती है। फिर भी वह अपने काम से संतुष्ट हैं।
महिलाओं के लिए एक विशेष ड्राइविंग स्कूल बनाने की प्रतिबद्धता
वसंतकुमारी अप्रैल 2017 में सेवा निवृत्त होने जा रही हैं। इसके बाद वह महिलाओं के लिए एक विशेष ड्राइविंग स्कूल स्थापित करने का इरादा रखती हैं। इसके अलावा वह कॉलेज कैमपसों में ड्राइवर के रूप में काम करने के लिए भी तैयार हैं।
पुरस्कार और सम्मान
वसंतकुमारी को उनके साहस, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट सेवाओं की वजह से 2016 में रेनड्रापस सफल महिला पुरस्कार (Raindropss Women Achiever Award) से सम्मानित किया गया है।
सन्दर्भ
श्रेणी:1959 में जन्मे लोग
श्रेणी:तमिलनाडु के लोग
श्रेणी:भारतीय महिलाएँ
श्रेणी:जीवित लोग