Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गूगल ट्राँसलिट्रेशन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गूगल ट्राँसलिट्रेशन (पूर्व में गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन) हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषाओं हेतु गूगल की एक टाइपिंग सेवा है। यह टूल सबसे पहले गूगल की ब्लॉगिंग सेवा ब्लॉगर में लगाया गया था। बाद में यह एक अलग ऑनलाइन टूल के रूप में अस्तित्व में आया। बाद में इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे जीमेल तथा ऑर्कुट में भी समाहित कर दिया गया। दिसम्बर २००९ में गूगल ने इस टूल का ऑफलाइन संस्करण गूगल आइऍमई जारी किया। गूगल का यह टूल शब्दकोश आधारित है। यह प्रचलित हिन्दी टाइपिंग औजारों (जो कि एक निश्चित स्कीम के अन्तर्गत लिप्यंतरण करके टाइप करते हैं) के विपरीत एक अन्तर्निमित शब्दकोश से मिलाकर लिप्यन्तरित करके टाइप करता है। इस कारण से प्रयोक्ता को लिप्यन्तरण स्कीम को याद नहीं रखना पड़ता। इस कारण से यह पहली बार एवं शुरुआती हिन्दी टाइप करने वालों (जो कि रोमनागरी के अभ्यस्त होते हैं) के लिए काफी सुविधाजनक रहता है। इस टूल का नाम जरा भ्रामक है। इण्डिक लिप्यन्तरण की बजाए इसका नाम इण्डिक टाइपिंग टूल जैसा कुछ होना चाहिए था। विभिन्न भारतीय लिपियों के मध्य लिप्यन्तरण के लिये गूगल लिपि परिवर्तक नामक औजार अलग से था। इन्हें भी देखें गूगल आइऍमई माइक्रोसॉफ्ट इण्डिक लॅंगविज इनपुट टूल क्विलपैड गूगल लिपि परिवर्तक बाहरी कड़ियाँ गूगल इण्डिक ट्राँसलिट्रेशन (ऑनलाइन सम्पादित्र) गूगल आइऍमई (ऑफलाइन आइऍमई) फायरफॉक्स ऍडऑन के रूप मेंजून 2020 InternetArchiveBot , विवरण ई-पण्डित गूगल ट्राँसलिट्रेशन हैल्पर, विवरण श्रेणी:आइऍमई श्रेणी:गूगल श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग