Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तुल्यांकी भार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|१८६६ में प्रकाशित तुल्यांकी भारों की सूची भार (Equivalent weight) रसायन विज्ञान का एक पारिभाषिक शब्द है जो भिन्न-भिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त होता है। तुल्यांकी भार की सबसे सामान्य परिभाषा यह है- तुल्यांकी भार किसी पदार्थ का वह द्रव्यमान है जो किसी अम्ल-क्षार अभिक्रिया में H+ के एक मोल से अभिक्रिया करेगा या एक मोल H+ की आपूर्ति करेगा ; या किसी रेडॉक्स अभिक्रिया में एक मोल इलेक्ट्रानों से अभिक्रिया करेगा अथवा एक मोल इलेक्ट्रानों की आपूर्ति करेगा। तुल्यांकी भार की विमा (dimensions) और मात्रक द्रव्यमान के ही वीमा और मात्रक होते हैं। जबकि परमाणु भार बीमाहीन राशि है। मूलतः तुल्यांकी भारों का निर्धारण प्रयोग द्वारा किया गया था किन्तु अब अब ये मोलर द्रव्यमान (molar mass) से निकाले जाते हैं। इसके अलावा, किसी यौगिक का तुल्यांकी भार उसके अणुभार को n से भाग देने से भी तुल्यांकी भार निकाला जाता है, जहाँ n धनात्मक या ऋणात्मक विद्युत आवेशों की संख्या है जो उस यौगिक के विघटन (dissolution) से प्राप्त होते हैं। तुल्यांकी भार (Equivalent mass) = अनुभार(Molecular mass)/n factor उदाहरण गंधकाम्ल, H2SO4 अणुभार = 98 g/mol --> तुल्यांकी भार = 98/2 = 49 g/eq सोडियम हाइड्राक्साइड, NaOH अणुभार = 40 --> तुल्यांकी भार = 40/1 = 40 g/eq कैल्सियम हाइड्राक्साइड, Ca(OH)2 अणुभार = 74 --> तुल्यांकी भार = 74/2 = 37 g/eq पोटैशियम परमैग्नेट, KMnO4 अणुभार = 158 g/mol --> तुल्यांकी भार = 158/5 = 31.6 g/eq श्रेणी:रसायन विज्ञान श्रेणी:पदार्थ की मात्रा