Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विशिष्टि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

किसी उत्पाद, तन्त्र या सेवा के विभिन्न पहलुओं एवं गुणधर्मों के औपचारिक विवरण को विशिष्टि (specification) या विनिर्देश कहते हैं। उपयोग thumb|SDL processGame|350px|विशिष्टि और वर्णन भाषा आधुनिक जीवन में किसी उत्पाद, तन्त्र या सेवा के अनेकानेक विकल्प उपलब्ध होते हैं या होसकते हैं। ऐसी दशा में उनकी विशिष्टियों के स्पष्ट ब्यौरे से ही उनके अन्तर या उनके बेहतर/खराब होने के बारे में जाना जा सकता है। प्रौद्योगिकी, निर्माण एवं व्यापार के क्षेत्र में: विशिष्टि आपूर्तिकर्ताओं, क्रेताओं एवं उपभोक्ताओंके लिये बहुत महत्वपूर्ण है ताकि वे किसी सामग्री, उत्पाद या सेवा के गुणधर्मों एवं विशेषताओं को भलीभांति जान सकें और आवश्यकताओं के बारे में सहमत हो सकें। किसी उत्पाद को खरीदते समय या कोई निविदा (कान्ट्रक्ट) करते समय क्रेता अपनी आवश्यकताओं को क्रय-दस्तावेजों में औपचारिक रूप से वर्णन करता है। विशिष्टियाँ सरकारी एजेन्सियों, मानक संस्थाओं (जैसे- BIS, ASTM, ISO, CEN,), व्यापार संघों या कम्पनियों द्वारा लिखी जा सकती हैं। किसी उत्पाद की विशिष्टि से यह अर्थ नहीं लगाना चाहिये कि उत्पाद ठीक/सही है। विशिष्टि में क्या-क्या हो सकते हैं? (content) अन्य सूचनाओं के अतिरिक्त किसी विशिष्टि में निम्नलिखित सूचनाएँ पायी जाती हैं/होनी चाहिये: सटीक शीर्षक एवं विशिष्टि का कार्य-क्षेत्र (scope) अन्तिम बार कब पुनरीक्षण (revision) हुआ था; तथा पुनरीक्षण की प्रकृति विशिष्टि का महत्व एवं इसका उपयोग कहाँ/कैसे किया जा सकता है? विशिष्टि में आये हुए तकनीकी/पारिभाषिक शब्दों की व्याख्या विशिष्टि में वर्णित गुणधर्मों (charecteristics) के मापन मेंप्रयुक्त विधियाँ भौतिक, रासायनिक, यांत्रिक, वैद्युत सामग्री की विशिष्टताएँ (टॉलरेंस आदि) कार्यशीलता (परफॉर्मेंस) की जांच करने सम्बन्धी विशिष्टताएँ : लक्ष्य एवं सम्बन्धित टॉलरेंस ड्राइंग, फोटोग्राफ, तकनीकी व्याख्याएं आवश्यक प्रमाण-पत्र कारीगरी (वर्कमैनशिप) सुरक्षा संबन्धी चिन्तन एवं आवश्यकताएँ पर्यावरण सम्बन्धी विचार एवं आवश्यकताएँ गुणवत्ता (क्वालिटी) सम्बन्धी जरूरतें : नमूना (सैम्पलिंग), निरीक्षण, स्वीकार्य होने के लिये आवश्यक शर्तें विशिष्टि को लागू कराने वाला व्यक्ति, कार्यालय या एजेन्सी कार्य की समाप्ति-तिथि व आपूर्ति करने की तिथि अस्वीकार करने, पुनः निरीक्षण करने, पुन: सुनवाई करने, गलती सुधारने समबन्धी विशिष्टियाँ श्रेणी:प्रौद्योगिकी श्रेणी:वाणिज्य