411 REFERENCE · Wikipedia
निर्मला सीतारामन्
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निर्मला सीतारामन् Nirmala Sitharaman (cropped).jpg 1959 08 18 तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु, भारत। Dester भारत की वित्त मंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मई 2019 अरुण जेटली कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री भारतीय जनता पार्टी डॉ॰ परकाल प्रभाकर एक पुत्री नई दिल्ली, भारत जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (एम॰फिल॰) हिन्दू नरेन्द्र मोदी 30 मई 2019 अरुण जेटली भारत की रक्षा मंत्री 3 सितम्बर 2017 30 मई 2019 राजनाथ सिंह अरुण जेटली नरेन्द्र मोदी भारत की वाणिज्य और उद्योग मंत्री 26 मई 2014 3 सितम्बर 2017 आनंद शर्मा सुरेश प्रभु नरेन्द्र मोदी राज्यसभा की सदस्य 1 जुलाई 2016 एम वेंकैया नायडू (भाजपा) कर्नाटक 21 जून 2016 26 जून 2014 एन जनार्दन रेड्डी (कांग्रेस) सुरेश प्रभु (भाजपा) आंध्र प्रदेश
निर्मला सीतारामन् (तमिल : நிர்மலா சீதாராமன் / निर्मला सीतारामऩ् ; जन्म : १८ अगस्त, १९५९) भारत की वित्तमन्त्री हैं। सितम्बर २०१७ से मई २०१९ तक वे रक्षामन्त्री थीं और उससे पहले वे भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रह चुकी हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध हैं तथा पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं।http://www.bjp.org/ Bharatiya Janata Party - The Party with a Difference Bjp.org 2013-09-20 https://web.archive.org/web/20190312121347/http://www.bjp.org/ 12 मार्च 2019 live निर्मला सीतारमन भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं; हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अतिरिक्त कार्यभार के रूप में यह मंत्रालय संभाला था।
राजनीतिक जीवन
निर्मला सीतारामन् 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रह चुकी हैं। वे 03 सितंबर 2017 तक भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता के साथ-साथ भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रहीं हैं और 03 सितंबर 2017 को श्री नरेंद्र मोदी की सरकार में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। वे श्रीमती इंदिरा गाँधी के बाद भारत के रक्षा मंत्रालय की कमान सम्हालने वाली स्वतंत्र भारत की दूसरी महिला नेत्री और स्वतंत्र रूप से पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री हैं।
फरवरी 2020 में, सीतारामन् ने अपने दूसरे बजट भाषण के दौरान एक विवादित बयान दिया कि सिंधु लिपि - चित्रलिपि को समझ लिया गया है, और सरस्वती-सिंधु सभ्यता और हड़प्पा की मुहरें उल्लेखनीय हैं, जो 3300 ईसा पूर्व की हैं।https://www.thehindu.com/news/cities/Hyderabad/finance-ministers-harappan-reference-puzzles-historians/article30737587.ece Finance Minister’s Harappan reference puzzles historianshttps://www.newindianexpress.com/nation/2020/feb/03/deciphered-fm-nirmala-sitharaman-stands-by-her-remark-on-harappan-script-2098182.html Deciphered: FM Nirmala Sitharaman stands by her remark on Harappan scripthttps://www.news18.com/news/buzz/twitter-wonders-how-nirmala-sitharaman-can-read-indus-seal-despite-harappan-script-being-undeciphered-2483299.html Twitter Asks How Nirmala Sitharaman Can Read Indus Seal When Harappan Script is Still Undecipheredhttps://navbharattimes.indiatimes.com/state/punjab-and-haryana/chandigarh/budget-2020-nirmala-sitharaman-after-100-years-indus-scripts-is-still-a-puzzle/articleshow/74041624.cms 100 साल बीतने के बाद भी सिंधु लिपि क्यों बनी हुई है अबूझ पहेली, क्यों हो रही है आज इसकी चर्चा?
जीवन और करियर
निर्मला सीतारामन् ने 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामि कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से स्नातक(अर्थशास्त्र) की शिक्षा पूर्ण की।Mohua Chatterjee, TNN Mar 21, 2010, 02.13am IST http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-03-21/india/28136255_1_nirmala-sitharaman-bjp-spokesperson-nitin-gadkari BJP gets a JNU product as its woman spokesparson - Times Of India Articles.timesofindia.indiatimes.com 2010-03-21 2013-09-20 https://web.archive.org/web/20130921055312/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-03-21/india/28136255_1_nirmala-sitharaman-bjp-spokesperson-nitin-gadkari 21 सितंबर 2013 live निर्मला सीतारमन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जनेवि) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विषय में एम॰फ़िल॰ की।
निर्मला सीतारामन् प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स के साथ वरिष्ठ प्रबंधक (शोध एवं विश्लेषण) के तौर पर भी कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए बीबीसी विश्व सेवा के लिए भी कार्य किया।
निर्मला सीतारामन् हैदराबाद में स्थित प्रणव स्कूल के संस्थापकों में से एक हैं।http://pranavatheschool.org/about/management/ Management | Pranava Pranavatheschool.org 2013-09-20 https://web.archive.org/web/20130719054722/http://pranavatheschool.org/about/management/ 19 जुलाई 2013 dead
व्यक्तिगत जीवन
निर्मला सीतारामन् का विवाह डॉ॰ परकाल प्रभाकर से हुआ जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं।https://www.thenewsminute.com/article/ap-govt-advisor-and-nirmala-sitharaman-s-husband-parakala-prabhakar-quits-blames-jagan-83322 AP govt advisor and Nirmala Sitharaman’s husband Parakala Prabhakar quits, blames Jagan 22 जून 2018 https://web.archive.org/web/20181120092942/https://www.thenewsminute.com/article/ap-govt-advisor-and-nirmala-sitharaman-s-husband-parakala-prabhakar-quits-blames-jagan-83322 20 नवंबर 2018 dead वो एक राजनीतिज्ञ, राजनीतिक टीकाकार, लोकप्रिय टीवी एंकर और एक बुद्धिजीवी हैं।http://www.hindu.com/2010/04/03/stories/2010040362060700.htm Andhra Pradesh / Hyderabad News : BJP spokesperson finds her new role challenging द हिन्दू 2010-04-03 2013-06-29 https://web.archive.org/web/20130921054657/http://www.hindu.com/2010/04/03/stories/2010040362060700.htm 21 सितंबर 2013 live
इन्हें भी देखें
अरुण जेटली
नरेन्द्र मोदी
इन्दिरा गांधी
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
सिंधु लिपि
भाजपा के लिए सुश्री सीतारमन द्वारा जारी वक्तव्य
छोटे से राजनीतिक कार्यकाल में निर्मला सीतारमण ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारतीय महिला राजनीतिज्ञ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1959 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारत के रक्षा मंत्री
श्रेणी:मोदी मंत्रिमंडल