411 REFERENCE · Wikipedia
योहानेस डिडरिक वान डर वाल्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
योहानस डिडरिक वान डर वाल्स Johannes Diderik van der Waals.jpg Johannes Diderik van der Waals 8 मार्च 1923 23 नवम्बर 1837 लेइडन, नीदरलैंड एम्स्टर्डम, नीदरलैंड nl लेइडन विश्वविद्यालय भौतिकी में नोबेल पुरस्कार आना माग्डालेना स्मिट 1865 1881 died 4
योहानस डिडरिक वान डर वाल्स (nl Johannes Diderik van der Waals no, 23 नवंबर 1837 – 8 मार्च 1923) डच भौतिक शास्त्री थे।
इनका जन्म लेइडन नगर में हुआ था। इन्होंने 'गैस तथा द्रव के अवस्थासातत्य' पर एक प्रबंध लिखा था, जिससे उनका नाम हुआ और डॉक्टर की उपाधि मिली।
सन् १८७७ से १९०७ तक ये ऐम्स्टर्डैम विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर रहे। उन्होंने आयतन, ताप तथा दाब के मानों में इनके क्रांतिक मानों का भाग देकर ऐसा समीकरण प्राप्त किया जिससे सब पदार्थों से संबंधित क्रांतिक घटनाओं का स्पष्टीकरण होता है। उन्होंने 'संगत अवस्थाओं के नियम' (Law of corresponding states) का प्रतिपादन किया, जिससे सर जेस ड्यूअर (Dewar, सन् १८४२-१९२३) का गैसों का गैसों के द्रवीकरण में सहायता मिली। उन्होंने 'द्विअंगी मिश्रणों का नियम' (Theory of Binary Solutions) का भी आविष्कार किया।
सन् १९१० में उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
इन्हें भी देखें
वान डर वाल्स समीकरण
वान डर वाल्स त्रिज्या
वान डर वाल्स बल
नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची
भौतिकी में नोबेल पुरस्कार
श्रेणी:1837 में जन्मे लोग
श्रेणी:भौतिक विज्ञानी
श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक
श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी
श्रेणी:१९२३ में निधन