411 REFERENCE · Wikipedia
सैदापुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सैदापुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक गाँव है। यह गाँव सुल्तानपुर जनपद में लोक सभा क्षेत्र अमेठी के अन्तर्गत आता है।
सैदापुर अमेठी शहर से पश्चिम में 5 कि॰मी॰ दूरी पर स्थिति है। यह गाँव हरियाली से ओत प्रोत है। गाँव में उपलब्ध सुविधाओँ में पेयजल, बिजली, सड़क, स्कूल, सिँचाई आदि है। गाँव में फलदार पेडो में आम, महुआ, जामुन, आंवला, अमरख, कटहल, इमली, नीँबू, करौँदा हैँ इनके अलावा कई जंगली किस्म पेड भी यहाँ पाये जाते हैं। फसल में मुख्य रूप से धान, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, मक्का, तिलहनी व दलहनी उपजायी जाती है। इस गाँव में लगभग 30 परिवार रहते हैं जबकि लगभग 200 आबादी है।
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव