Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कृष्णा (1996 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कृष्णा कृष्णा.jpg कृष्णा का पोस्टर धीरजलाल शाह दीपक शिवदसानी अनु मलिक संतोष सरोज (संवाद) सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर, टिन्नू आनन्द, मोहन जोशी, कुलभूषण खरबंदा, ओम पुरी 2 अगस्त, 1996 भारत हिन्दी कॄष्णा 1996 में बनी दीपक शिवदसानी द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। सुनील शेट्टी, करिश्मा कपूर, ओम पुरी, शक्ति कपूर, टीनू आनंद और कुलभूषण खरबंदा मुख्य कलाकार हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मामूली सफलता थी। फिल्म का संगीत "झांझरिया" जैसे हिट गाने के साथ भी लोकप्रिय था। संक्षेप कृष्णा (सुनील शेट्टी) अपराध की दुनिया में एक नया नाम है। उसके कारनामे राजा (शक्ति कपूर) का ध्यान आकर्षित करते हैं जो एक मृत अंडरवर्ल्ड डॉन का उत्तराधिकारी हैं। एक और डॉन भुजंग राव, उर्फ भाउ (मोहन जोशी) की दया पर राजा को छोड़ दिया जाता है। राजा भुजंग और उसके रवैये से चिढ़ता है और कृष्णा के आगे हाथ बढ़ाता है। जो प्रस्ताव को स्वीकार करता है। इस बीच, एक क्लब नर्तक रश्मि (करिश्मा कपूर) अपने प्रेमी सुनील की मृत्यु पर शोक कर रही है। सुनील एक पायलट था और कृष्णा के जैसे दिखता था। वह अपने प्रशिक्षण सत्र के दौरान मर गया था। रश्मि इस बात पर विश्वास करती है कि सुनील वापस आएगा। मुख्य कलाकार सुनील शेट्टी - कृष्णा / सुनील करिश्मा कपूर - रश्मि शक्ति कपूर - राजा टिन्नू आनन्द - कोबरा मोहन जोशी - भुजंग राव उर्फ भाउ कुलभूषण खरबंदा - कमिश्नर रोहिणी हट्टंगड़ी - सुनील की माँ मुशताक ख़ान - इशरत अली ओम पुरी - अमर प्रभाकर संगीत गीत गायक अनु मलिक दरवाले पे तेरे - दुखद अभिजीत 2:40 निदा फ़ाज़ली दरवाले पे तेरे बारात अभिजीत 6:39 निदा फ़ाज़ली झांझरिया अलका याज्ञनिक 4:43 आनन्द राज आनन्द महिला झांझरिया अभिजीत 4:43 आनन्द राज आनन्द पुरुष कोई कैसे मोहब्बत कुमार सानु, साधना सरगम 6:07 अनवर सागर मैं इस कदर मेरे मेहबूब अलका याज्ञिक, विनोद राठोड़ 7:17 मदन पाल मैं क्या थी क्या से क्या हो गई बेला सुलाखे 8:18 अनवर सागर मस्ती मस्ती पूर्णिमा, अनु मलिक 6:25 अनवर सागर बाहरी कड़ियाँ 0135515 कॄष्णा श्रेणी:1996 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में