411 REFERENCE · Wikipedia
ओर्डोविशी कल्प
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पुराजीवी महाकल्प जिन छह युगों में विभक्त किया गया है उनमें से दूर से प्राचीनतम युग को ऑर्डोविशी युग या अवर प्रवालादि युग कहते हैं। इसी को अंगेजी में 'ऑर्डोवीशियन पीरियड' कहते हैं। सन् 1879 ई. में लैपवर्थ महोदय ने इस अवर प्रवालादि युग का प्रतिपादन करके मरचीसन तथा सेज़विक महोदयों के बीच प्रवालादि (साइल्यूरियन) और त्रिखंड (कैंब्रियन) युगों की सीमा के विषय में चल रहे प्रतिद्वंद्व को समाप्त कर दिया। इस युग के प्रस्तरों का सर्वप्रथम अध्ययन वेल्स प्रांत में किया गया था और ऑर्डोवीशियन नाम वहाँ बसनेवाली प्राचीन जाति ऑर्डोविशाई पर पड़ा है।
भारतवर्ष में इस युग के स्तर बिरले स्थानों में ही मिलते हैं। दक्षिण भारत में इस युग का कोई स्तर नहीं है। हिमालय में जो निम्न स्तर मिलते हैं, वे भी केवल कुछ ही स्थानों में सीमित हैं, यथा स्पिटी, कुमाऊँ, गढ़वाल और नेपाल। विश्व के अन्य भागों में इस युग के प्रस्तर अधिक मिलते हैं।
ऑर्डोवीशयन युग के प्राणियों के अवशेष कैंब्रियन कल्प के सदृश हैं। इस युग के प्रस्तरों में ग्रैप्टोलाइट नामक जीवों के अवशेषों की प्रचुरता है। ट्राइलोबाइट और ब्रैकियोपॉड जीवों के अवशेष भी अधिक मात्रा में मिलते हैं। कशेरुदंडी जीवों में मछली का प्रादुर्भाव इसी युग में हुआ। अमरीका के बिग हॉर्न पर्वत और ब्लैक पर्वत के ऑर्छोवीशियन बालुकाश्मों में प्राथमिक मछलियों के अवशेष पाए गए हैं।
बाहरी कड़ियाँ
http://www.stratigraphy.org/gssp.htm Overview of Global Boundary Stratotype Sections and Points (GSSP's) 2006-04-30 Ogg Jim 2004 https://web.archive.org/web/20060716071827/http://www.stratigraphy.org/gssp.htm 16 जुलाई 2006 live
http://www.anr.state.vt.us/dec/geo/chazytxt.htm Chazy Reef at Isle La Motte Mehrtens Charlotte https://web.archive.org/web/20160306233902/http://www.anr.state.vt.us/dec/geo/chazytxt.htm 6 मार्च 2016 dead An Ordovician reef in Vermont.
Examples of Ordovician Fossils
Ordovician fossils of the famous Cincinnatian Group
The Dry Dredgers, an active group of amateur paleontologists in the Cincinnati area
श्रेणी:पुराजीवी महाकल्प
श्रेणी:भूवैज्ञानिक कल्प
*