411 REFERENCE · Wikipedia
कनाडा के आदिवासी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2018
कनाडा के आदिवासी (Indigenous peoples in Canada या Aboriginal Canadians / फ्रेंच: Canadiens Autochtones) से आशय कनाडा की सीमा के भीतर रहने वाले उन लोगों से है जो वहाँ के मूल निवासी हैं, जिनके पूर्वज हजारों वर्षों से वहाँ के निवासी थे। इनमें मुख्य हैं फर्स्ट नेशन्स (First Nations), इन्युइट (Inuit) और मेतिस (Métis), यद्यपि कनाडा के आदिवासियों को कानूनी दस्तावेजों में अब भी प्रायः 'इण्डियन' और 'एस्किमो' कहा जाता है, किन्तु इन शब्दों का अब कनाडा में कम प्रयोग किया जाता है और कुछ लोग इन शब्दों को अपमानजनक मानते है। इसी तरह मूलनिवासी या 'ऐबोरिजिनल' शब्द का भी बहुत कम प्रयोग किया जाता है।
श्रेणी:कनाडा का इतिहास