411 REFERENCE · Wikipedia
मणिपुरी भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
mni
बिष्णुप्रिया मणिपुरी
प्राचीन मणिपुरी भाषा मणिपुर (महाभारत) मणिपुर
350px|thumb|मीतै लिपि में रचित एक पाण्डुलिपि
मणिपुरी (ꯃꯩꯇꯩꯂꯣꯟ, मैतै भाषा) भारत के मणिपुर प्रान्त एवं निचले असम के लोगों द्वारा बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। इसकी कई उपभाषाएँ भी हैं।Meitei, India, Tibeto-Burman Encyclopedia Britannica 2009-05-28 https://www.britannica.com:443/topic/Manipuri-language 2025-11-10 मणिपुरी भाषा, मैतै लोगों की मातृभाषा है। मणिपुरी भाषा, मैतै मायेक लिपि में तथा पूर्वी नागरी लिपि में लिखी जाती है।
यह भारत के संविधान में 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।https://rajbhasha.gov.in/en/languages-included-eighth-schedule-indian-constitutionManipuri language in 8th Schedule By Jeet Akoijam Manipur - E-Pao! 1992-08-20 https://e-pao.net/epPageExtractor.asp?src=MeiteiMayek.Manipuri_language_in_8th_Schedule_By_Jeet_Akoijam.html 2025-11-10Languages added in the 8th schedule of Indian Constitution Universal Group Of Institutions 2020-04-11 https://universalinstitutions.com/languages-added-in-the-8th-schedule-of-indian-constitution/ 2025-11-10
परिचय
भारत के उत्तर-पूर्व में सात राज्यों - असम, मणिपुर, नागालैण्ड, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय बहनों की तरह और सिक्किम भाई के रूप में बसे हैं। इन राज्यों में मूल रूप से तीन भाषा-परिवार मिलते हैं - भारत ईरानी, चीनी-तिब्बती तथा आस्ट्रिक। मणिपुर की भाषा (मीतैलोन) साइनो-तिब्बती परिवार के उप-कुल तिब्बती-बर्मी के अन्तर्गत आती है। मणिपुरी की लिपि को मीतै मयेक (मीतै लिपि) कहा जाता है। अब तक उन्नतीस भाषाएँ तथा बोलियाँ और अलग-अलग उन्नतीस मातृभाषाएँ उपलब्ध है। मणिपुरी भाषा ही इस राज्य की संपर्क भाषा है।
विश्व में इस भाषा को बोलनेवालों की संख्या 33 लाख है और इनमें से 16 लाख मणिपुरी तथा मणिपुरी मुस्लिम है। सम्पर्क भाषा के रूप में 7 लाख मणिपुर के नागा और कुकी जनजातियाँ बोलते है। बाकी के 5 लाख भारत के अन्य राज्यों-असम, त्रिपुरा और बंगाल में बोली जाती है। 4 लाख म्यान्मार के मण्डले, यांगुन तथा कलेम्यो में और एक लाख बंगलादेश के ढाका और सिल्हट में बोली जाती है।
इन्हें भी देखें
मणिपुर (महाभारत)
मणिपुरी विकीपीडिया
मणिपुरी साहित्य
बिष्णुप्रिया मणिपुरी भाषा
मणिपुरी नृत्य
मैतै मायेक लिपि
बाहरी कड़ियाँ
मणिपुरी भाषा की सामान्य विशेषताएँ
मणिपुरी भाषा की वर्तमान स्थिति (प्रयास, हिन्दी ब्लाग)
सांस्कृतिक संवाद में जुटी भाषाएँ : हिन्दी-मणिपुरी
मणिपुरी का संस्कृत, हिन्दी और अन्य भाषाओं से संवाद
हिन्दी-मणिपुरी शब्दकोश (दैनिक उपयोगी)
हिन्दी-मणिपुरी शब्दकोश
मणिपुरी अंग्रेजी शब्दकोश https://web.archive.org/web/20200610135002/https://dictionarydlpi.lamzing.com/home 10 जून 2020
English-Manipuri Administrative Terms
सन्दर्भ
autocollapse
श्रेणी:भाषाएँ
श्रेणी:मणिपुरी संस्कृति
श्रेणी:भाषा-विज्ञान
श्रेणी:मणिपुर
श्रेणी:तिब्बती-बर्मी भाषाएँ
श्रेणी:मणिपुर की भाषाएँ