411 REFERENCE · Wikipedia
पार्क्स एण्ड रिक्रीएशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पार्क्स एण्ड रिक्रीएशन 265px पार्क्स एण्ड रिक्रीएशन शीर्षक कार्ड सिटकॉममौक्युमेंट्रीराजनीतिक व्यंग्य ग्रैग डैनियल्समाइकल शुर एमी पोलरराशिदा जॉन्सअज़ीज़ अंसारीनिक ऑफरमैनओब्री प्लाज़ापॉल शिनाइडरक्रिस प्रैटएडम स्कॉटजेसी गोंजालेज़रॉब लोवजिम ओ'एयररेटा अमेरिका अंग्रेज़ी 5 88 ग्रैग डैनियल्समाइकल शुरहॉवर्ड क्लेन मोर्गन Sackettएमी पोलर डीडल-डी प्रोडक्शन्सशुर फ़िल्म्सपोल्का डॉट पिक्चर्सफ्रीमलं3 Arts Entertainmentयूनिवर्सल टेलिविज़नओपन व बिज़नेस प्रोडक्शन्स एनबीसी-यूनिवर्सल टेलिविज़न डिस्ट्रीब्यूशन पॉनी, इंडियाना (स्थापना) एकल कैमरा 22 मिनट एनबीसी अप्रैल 9, 2009 वर्तमान http://www.nbc.com/parks-and-recreation/
पार्क्स एण्ड रिक्रिएशन (Parks and Recreation) अमेरिकी कॉमेडी टेलिविज़न शृंखला है जिसका प्रसारण एनबीसी टेलिविज़न नेटवर्क पर होता है। धारावाहिक की कहानी इंडियाना राज्य में स्थित एक काल्पनिक नगर पॉनी नगर में चलती है जहाँ की स्थानीय सरकार के पार्क्स एण्ड रिक्रिएशन (हिन्दी: उद्यान और मनोरंजन) विभाग में धारावाहिक के मुख्यतः किरदार कर्मचारी हैं। धारावाहिक में मुख्य किरदार की भूमिका एमी पोलर लॅज़ली नोप के रूप में निभाती हैं जो कि पार्क्स विभाग की एक चुस्त, मध्य स्तरीय कर्मचारी है।डॉविडज़िएक मार्क 'Parks and Recreation': New NBC comedy is uneven but promising द प्लेन डीलर अप्रैल 7, 2009 http://www.cleveland.com/tv/index.ssf/2009/04/parks_and_recreation_new_nbc_c.html अप्रैल 19, 2013 https://www.webcitation.org/5zWSKtDIN?url=http://www.cleveland.com/tv/index.ssf/2009/04/parks_and_recreation_new_nbc_c.html 18 जून 2011 live
शृंखला का सृजन ग्रैग डैनियल्स और माइकल शुर ने किया था तथा अप्रैल 9, 2009, को इसके पायलट प्रकरण का प्रसारण हुआ था।हाईस्लर स्टीव Interview: Michael Schur The A.V. Club मार्च 24, 2011 http://www.avclub.com/articles/michael-schur,53574/ अप्रैल 19, 2013 https://www.webcitation.org/5ysGWElO8?url=http://www.avclub.com/articles/michael-schur,53574/ 22 मई 2011 live वर्तमान में यह अपने पाँचवे सत्र में है। इसमें एकल-कैमरे के फ़िल्माने के तरीके और मौक्युमेंट्री शैली का प्रयोग होता है, तथा ऐसा प्रतीत होता है कि वृत्तचित्र कर्मीदल सभी को फ़िल्मा रहे हैं।
लेखकों ने धारावाहिक के लिए स्थानीय कैलिफ़ोर्निया राजनीति पर शोध किया, शहरी योजनाकारों और निर्वाचित अधिकारियों के साथ परामर्श किया। दर्शकों की प्रतिक्रिया, जिसमें उन्होंने लॅज़ली के किरदार को बुद्धिहीन और मूर्ख जैसा बताया, के जवाब में पहले सत्र के पश्चात किरदार में लघु परिवर्तन हुए। लेखन कर्मचारियों ने अपने प्रकरणों में वर्तमान घटनाओं को शामिल करने की कोशिश की, जैसे पॉनी की सरकार का ठप पड़ जाना वास्तविक जीवन के वैश्विक वित्तीय संकट से प्रेरित था। कई अतिथि सितारों को धारावाहिक में शामिल किया जा चुका है और ये पात्र अक्सर कई प्रकरणों में दिखाई देते हैं।मार्टिन डैनिस Making bureaucracy work: How NBC's "Parks and Recreation" overcame bad buzz लॉस एन्जिल्स टाइम्स नवम्बर 18, 2009 http://latimesblogs.latimes.com/showtracker/2009/11/parks-and-recreation.html अप्रैल 19, 2013 https://web.archive.org/web/20180916122125/http://latimesblogs.latimes.com/showtracker/2009/11/parks-and-recreation.html 16 सितंबर 2018 live
अपने छह प्रकरणों वाले प्रथम सत्र के लिए धारावाहिक को मिश्रित से लेकर नकारात्मक समीक्षाएँ मिली थीं। हालांकि दूसरे सत्र में अपने प्रारूप और लहजे में बदलाव करने के पश्चात इसे उच्च आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त हुईं। पार्क्स एण्ड रिक्रीएशन को विभन्न पुरुस्कार और नामांकन प्राप्त हुए हैं, इनमें टेलिविज़न जगत का प्रतिष्ठित प्राइमटाइम एम्मी पुरस्कार भी शामिल है। एमी पोलर को अपने अभिनय के लिए काफ़ी सराहना मिली है। टाइम्स पत्रिका ने अपने 2012 वर्ष अंत के विशेष सूचियों के अंक में इसे सर्वश्रेष्ठ टेलिविज़न शृंखलाओं में सर्वोच स्थान दिया।http://entertainment.time.com/2012/12/04/top-10-arts-lists/slide/parks-and-recreation/ Top 10 TV Series - 1. Parks and Recreation पोनिवोज़ीक जेम्स Entertainment.time.com दिसम्बर 4, 2012 अप्रैल 19, 2013 https://web.archive.org/web/20121207072025/http://entertainment.time.com/2012/12/04/top-10-arts-lists/slide/parks-and-recreation/ 7 दिसंबर 2012 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.nbc.com/parks-and-recreation एनबीसी पर
1266020
parks-and-recreation पार्क्स एण्ड रिक्रीएशन
पॉनी की वेबसाइट
श्रेणी:दशक 2000 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ
श्रेणी:दशक 2010 की अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ
श्रेणी:अमेरिकी टेलिविज़न सिटकॉम
श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा के टीवी कार्यक्रम
श्रेणी:एनबीसी नेटवर्क कार्यक्रम
श्रेणी:मौक्युमेंट्री टेलिविज़न शृंखलाएँ
श्रेणी:कटूपहासत्मक टेलिविज़न कार्यक्रम