Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टर्मिनल हाई आल्टिट्यूड एरिया डिफेंस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टर्मिनल हाई आल्टीट्यूड एरिया डिफेन्स या थाड़ (Terminal High Altitude Area Defense or THAAD), पूर्व में थिएटर हाई आल्टीट्यूड एरिया डिफेन्स, एक अमेरिकन एंटी बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है जिसे कम, मध्यम और मध्यवर्ती रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को अपने टर्मिनल चरण (अवरोहण या पुनः प्रवेश) में नष्ट करने के लिए बनाया गया है। 1991 में खाड़ी युद्ध के दौरान इराक के स्कड मिसाइल हमलों के अनुभव के बाद थाड़ विकसित किया गया था। थाड़ इंटरसेप्टर में कोई हथियार नहीं होता है, लेकिन यह आने वाली मिसाइल को नष्ट करने के लिए अपनी गतिज ऊर्जा की मदद लेती है। गतिज ऊर्जा की वजह से पारंपरिक वारहेड बैलिस्टिक मिसाइलों को विस्फोट करने का खतरा कम हो गया और परमाणु बटालियन मिसाइलों का हथियार गतिज ऊर्जा से हिट होने पर भी विस्फोट नहीं करेगा। थाड़ को संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की और दक्षिण कोरिया में तैनात किया गया है। थाड़ प्रणाली को लॉकहीड मार्टिन स्पेस सिस्टम्स द्वारा तैयार किया जा रहा है, जो इस कार्यक्रम का मुख्य ठेकेदार है। == इन्हें भी देखें == एस-500 मिसाइल प्रणाली एस-400 मिसाइल प्रणाली ऐरो 3 मिसाइल पृथ्वी एयर डिफेंस एडवांस एयर डिफेंस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल == सन्दर्भ ==