411 REFERENCE · Wikipedia
सनबर्न
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|सनबर्न से झुलसी हुई गर्दन
सनबर्न विकिरण से होने वाली जलन का एक प्रकार है जो त्वचा जैसे जीवित ऊतकों को प्रभावित करता है। यह आमतौर पर सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों के ज़्यादा संपर्क में आने से होता है। इंसानों और दूसरे जानवरों में आम लक्षणों में त्वचा का लाल या लालिमा-युक्त होना, सामान्य थकान और हल्का चक्कर आना शामिल हैं।
संकेत और लक्षण
सूर्य के संपर्क में आने के आधार पर त्वचा पर अलग-अलग स्तर की लालिमा और सूजन दिखाई देती है। सनबर्न से छाले, खुजली, त्वचा का छिलना, दाने और यहाँ तक कि मतली, बुखार, ठंड लगना और बेहोशी भी हो सकता है और इसलिए इसे कभी-कभी अनौपचारिक रूप से सन पॉइज़निंग भी कहा जाता है।सनबर्न https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/sunburn/symptoms-causes/syc-20355922 मायो क्लिनिक 20 जून 2026 en
कारण
सनबर्न सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण या कृत्रिम स्रोतों जैसे टैनिंग लैंप, वेल्डिंग आर्क या पराबैंगनी रोगाणुनाशक विकिरण के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होता है। पराबैंगनी विकिरण सनबर्न का मुख्य कारण है और यह तीन प्रकार के त्वचा कैंसर मेलेनोमा, बेसल-सेल कार्सिनोमा और स्क्वैमस-सेल कार्सिनोमा के खतरे को बढ़ाता है।डू सनस्क्रीन्स प्रिवेंट स्किन कैंसर? http://www.iarc.fr/ENG/Press_Releases/archives/pr132a.html www.iarc.fr 20 जून 2026 26 नवंबर 2006 https://web.archive.org/web/20061126075700/http://www.iarc.fr/ENG/Press_Releases/archives/pr132a.html bot: unknown सूर्य से दो प्रकार की पराबैंगनी विकिरणें यूवीए और यूवीबी पृथ्वी की सतह तक पहुँचती हैं।व्हाट इस द डिफरेंस बिटवीन यूवीए एंड यूवीबी रेज़? https://uihc.org/health-topics/what-difference-between-uva-and-uvb-rays यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा हेल्थ केयर 20 जून 2026 en 1 अप्रैल 2018 यूवीए, यूवीबी की तुलना में सनबर्न पैदा करने में 1000 से 2000 गुना कम प्रभावी है क्योंकि इसमें कम ऊर्जा होती है।
रोकथाम
इससे रोकथाम का मुख्य तरीका धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए। सनबर्न और कुछ तरह के स्किन कैंसर से बचने के लिए सनस्क्रीन और धूप से बचाने वाले कपड़े जैसे उपाय व्यापक रूप से अपनाए जाते हैं।
इन्हें भी देखें
जलना (चिकित्सा)
त्वचा कैंसर
सन्दर्भ
श्रेणी:चर्मरोग
श्रेणी:रोग
श्रेणी:स्वास्थ्य