Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हनुमानगढ़ जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हनुमानगढ़ ज़िलाHanumangarh district Hanumangarh in Rajasthan (India).svg हनुमानगढ़ 12645 square km 17,79,650 2011 186 तहसील 7 हिन्दी, बागड़ी ,पंजाबी हनुमानगढ़ ज़िला भारत के राजस्थान राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय हनुमानगढ़ है। हनुमानगढ़ का पुराना नाम भटनेर है , भटनेर किला राजस्थान का सबसे पुराना किला है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 तहसीलें ज़िले में 8 तहसीलें हैं: हनुमानगढ़, संगरिया, रावतसर, पल्लू, नोहर, भादरा, टिब्बी और पीलीबंगा। इन सात तहसीलों में हनुमानगढ़ तहसील सबसे बड़ी और टिब्बी तहसील सबसे छोटी तहसील है। अन्य तथ्य ज़िले का दूरभाष कोड 01552, पिनकोड 335512 ,335513 और वाहन कोड RJ 31और नोहर भादरा क्षेत्र का RJ 49 है। सन् 2011 में साक्षरता दर 68.37% था। समुद्रतल से औसत ऊँचाई 177 मीटर (581 फीट) है। भौगोलिक रूप से ज़िले का विस्तार उत्तर 29° 5' से उत्तर 30° 6' और पूर्व 74° 3' रेखांश से पूर्व 75º 3' रेखांश है। वार्षिक औसत वर्षा 225 से 300 मिमी गिरती है। हनुमानगढ NH 62 से 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, जो हनुमानगढ से जण्डावाली, पक्कासहारणा,गोलूवाला ,केच्ची पर जाकर मिलता है। यहाँ पर भटनेर दुर्ग बना हुआ है। ज़िले का मुख्य रेलवे स्टेशन हनुमानगढ़ जंक्शन है। पुराने काल में यह जगह भटनेर कहलाती थी, क्योंकि यहाँ भाटी राजपूतों का शासन था। जैसलमेर के भाटी राजा भूपत सिंह ने भटनेर का प्राचीन किला सन 285 में बनवाया। सन 1805 में बीकानेर के राजा सूरत सिंह ने यह किला भाटियों से जीत लिया था। इसी विजय को आधार मान कर, जो कि मंगलवार को हुई थी, इसका नाम हनुमानगढ़ रखा गया क्योंकि मंगल हनुमान जी का दिन माना जाता है। भटनेर किला उस जमाने का एक मज़बूत किला माना जाता था यहाँ तक कि तैमूर ने अपनी जीवनी ‘तुजुके तैमूर’ में इसे "हिंदुस्तान का सबसे मज़बूत किला" लिखा है। इसके ऊँचे दालान तथा दरबार तक घोडों के जाने के लिए संकड़े रास्ते बने हुए हैं। आज़ादी के बाद से यह भाग श्रीगंगानगर जिले के अर्न्तगत आता था जिसे 12 जुलाई 1994 को अलग जिला बना दिया गया। इन्हें भी देखें हनुमानगढ़ राजस्थान सन्दर्भ श्रेणी:राजस्थान के जिले *