411 REFERENCE · Wikipedia
टफ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|बांदेलियर राष्ट्रीय स्मारक, नये मैक्सिको का वेल्डेड टफ़
टफ़ (इतालवी: टूफ़ो), किसी ज्वालामुखीय उद्गार के दौरान बाहर निकली ज्वालामुखीय राख के संपिंडन से गठित शैल का एक प्रकार है। टफ़ को कभी कभी टूफा भी कहा जाता है, खासकर तब, जब इसे एक निर्माण सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि टूफा भी एक अलग प्रकार का शैल है। यदि किसी शैल में टफ़ का प्रतिशत 50% से अधिक होता है तो वह शैल टफ़मय कहलाता है।