Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यशपाल (वैज्ञानिक)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

250px यशपाल Yash Pal 049.jpg yes 1926 11 26 पंजाब प्रांत (ब्रिटिश भारत) 2017 07 24 1926 11 26 yes नोएडा, उत्तरप्रदेश , भारत भारत भारतीय भौतिकी भारत टीवी कार्यक्रम प्रस्तोता, यूजीसी के अध्यक्ष पद्म विभूषण प्रोफेसर यशपाल (जन्म: २६ नवंबर १९२६, मृत्यु: २४ जुलाई २०१७) भारतीय शिक्षाविद व वैज्ञानिक थे।http://www.sac.gov.in/Vyom/Prof.YashPal.jsp अन्तरिक्ष उपयोग केंद्र में प्रो यशपाल की प्रोफाइल 27 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170903135136/http://sac.gov.in/Vyom/Prof.YashPal.jsp 3 सितंबर 2017 dead उनका जन्म २६ नवंबर, १९२६ को झांग (पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक शहर) में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से १९४९ में भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर तथा १९५८ में मैसाचुसैट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी से भौतिकी में ही पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। करियर यशपाल ने अपने कैरियर की शुरूआत मुंबई स्थित टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान से शुरू किया था। वर्ष 1973 में वे केंद्र सरकार द्वारा अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के पहले निदेशक नियुक्त हुए थे। वे १९८३ से १९८४ तक योजना आयोग में मुख्य सलाहकार व १९८४ से १९८६ तक विज्ञान व तकनलाजी विभाग में सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। वे वर्ष १९८६ से १९९१ तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष थे। और वर्ष 2007-12 तक वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। वे दूरदर्शन पर अत्यंत चर्चित विज्ञान कार्यक्रम टर्निंग प्वाईंट में भागीदारी व विज्ञान को साधारण शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के प्रयासों के कारण लोकप्रिय रहे थे। वे भारत की छाप जैसे टीवी के विज्ञान कार्यक्रमों के सलाहकार मंडल में भी शामिल रहे थे।प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल का 90 बरस की उम्र में निधन https://web.archive.org/web/20170725050755/https://khabar.ndtv.com/news/india/prof-yashpal-no-more-1728772 25 जुलाई 2017 (एनडीटीवी इंडिया) 25 जुलाई, 2017 सम्मान यशपाल को भारत सरकार द्वारा सन १९७६ में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण तथा वर्ष 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2009 में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार एवं कलिंग पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ teindia.nic.in (PDF) श्रेणी:१९७६ पद्म भूषण श्रेणी:भारतीय शिक्षाविद् श्रेणी:भारतीय वैज्ञानिक श्रेणी:1926 में जन्मे लोग श्रेणी:पद्म विभूषण धारक श्रेणी:२०१७ में निधन श्रेणी:विज्ञान और इंजीनियरिंग में पद्म विभूषण के प्राप्तकर्ता