411 REFERENCE · Wikipedia
तुम्हारे लिये (1978 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तुम्हारे लिये तुम्हारे लिये.jpg तुम्हारे लिये का पोस्टर बासु चटर्जी जयदेव वर्मा के के महाजन संजीव कुमार,विद्या सिन्हा,अशोक कुमार 1978 भारत हिन्दी
तुम्हारे लिये (अंग्रेजी: For Your Sake) 1978 में बासु चटर्जी द्वारा निर्मित हिन्दी फिल्म जिसमे संजीव कुमार, विद्या सिन्हा व अशोक कुमार ने प्रमुख पात्र निभाए है|
संक्षेप
गौरी (विद्या सिन्हा) और प्रकाश (संजीव कुमार) में प्रेम है और उनके अंतरंग संबंध बन जाते हैं| प्रकाश का परिवार चाहता है कि वह रेणुका (नीलम मेहरा) से विवाह करे| उधर गौरी गर्भवती होकर बीमार पड़ती है और अस्पताल में भर्ती की जाती है| इस पर गौरी व प्रकाश के पिछले जन्म का रहस्य खुलता है जिसमे वे गौरी व गंगाधर उपाध्याय थे जबकि रेणुका कलावती थी| उस जन्म में भी गौरी गर्भवती होकर बीमार हुई और कलावती के हस्तक्षेप से मर गई| इसके बाद गौरी की कोख में पलता बच्चा भी मर गया जिस कारण गंगाधर की मृत्यु हो गई| इस जन्म में भी प्रकाश के जीवन के लिए गौरी और रेणुका में किसी एक को अपना बलिदान देना है| गर्भवती होने के कारण, पिछली जन्म की तरह, गौरी बलिदान नहीं दे सकती| इधर रेणुका गौरी को मार प्रकाश को पाना चाहती है| तीनों में किसे अपना बलिदान देना पड़ता है, यह आगे की कहानी में बताया गया है|
चरित्र
मुख्य कलाकार
संजीव कुमार - प्रकाश/गंगाधर उपाध्याय
विद्या सिन्हा - गौरी
अशोक कुमार - डाक्टर वाचस्पति/वैद्यराज
नीलम मेहरा - रेणुका/कलावती
अनिता गुहा - शीलादेवी
ब्रह्म भरद्वाज - डाक्टर व्यास
सुरेश चतवाल - विशाल
ए के हंगल - भवानी
दिनेश हिंगू - अनोखेलाल
पिंचू कपूर - माथाधर
इन्द्रानी मुखर्जी - सौदामनी
रत्नमाला - फूलकुमारी
ओम शिवपुरी - तांत्रिक
ज़रीना वहाब - राजनर्तकी
दल
निर्देशक - बासु चटर्जी
छायांकन - के के महाजन
संगीतकार - जयदेव वर्मा
गीतकार - नख्श लयलपुरी
पार्श्वगायक - आशा भोसले, लता मंगेशकर, उषा मंगेशकर
संगीत
गीत गायक समय टिप्पणी"तुम्हें देखती हूँ तो"लता मंगेशकर5:40लोकप्रिय गीत"मेरे हाथोंमें लागे तो रंग"आशा भोसले4:25"बोले राधा श्यामदिवानी"लता मंगेशकर5:25"मोरे तरस तरसगए नैना"उषा मंगेशकर3:55"बांसुरिया मन हर लेगई"आशा भोसले4:15
रोचक तथ्य
परिणाम
बौक्स ऑफिस
समीक्षाएँ
तुम्हारे लिए एक खुबसुरत मूवी हैं पुनर्जन्म की प्रेम कहानी को एक मंदिर से जोड़कर खूबसूरती से प्रस्तुत किया है संजीव कुमार ने दोनों ही रोल मे खुबसुरत अभिनय किया है..गाने फिल्म की कहानी के अनुरूप मे अच्छे बन पडे है...
रेटिंग 3•5
नामांकन और पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0158293 तुम्हारे लिये
श्रेणी:बॉलीवुड
श्रेणी:1978 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में