Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय पुरातात्विक संग्रहालय, नई दिल्ली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2017 अंगूठाकार|भारत, नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय का सामने का दृश्य नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय भारत का सबसे बढ़िया संग्रहालय है। यह जनपथ मार्ग पर मौलाना आजाद मार्ग के चौराहे के निकट स्थित है। यहां अनेक प्रकार के संग्रह हैं, जहाँ प्राग-ऐतिहासिक काल से लेकर आधुनिक काल तक की कलाकृतियाँ हैं। यह संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित है। संग्रहालय में लगभग 200,000 भारतीय तथा विदेशी मूल के संग्रह हैं, जो भारत के पिछले 5000 वर्षों के इतिहास व सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डालते हैं। सुविधा अनुभव गैलरी-इस संग्रहालय में अनुभव गैलरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसमें कुल २१ मूर्तियाँ तथा वस्तुएँ हैं अतः इन सभी का विश्लेषण ब्रेल लिपि में भी वहीं पर किया गया है जहाँ पर वे मूर्तियाँ और वस्तुएँ रखी गई हैं। सभी दिव्यांग जन उसे छूकर पढ़ भी सकते हैं। ऑडियो यंत्र-कम राशि में इस सुविधा का लाभ प्रत्येक जन उठा सकते हैं। इस यंत्र में कुल ६४ देखने योग्य चीजों का श्रवण रूप में विश्लेषण किया गया है। चित्र दीर्घा बाहरी कड़ियाँ National Museum, New Delhi राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली की वेबसाइट श्रेणी:भारत में राष्ट्रीय संग्रहालय श्रेणी:नई दिल्ली श्रेणी:दिल्ली के संग्रहालय श्रेणी:भारत में कला दीर्घा और संग्रहालय श्रेणी:कलात्मक संग्रहालय श्रेणी:राष्ट्रीय संग्रहालय श्रेणी:दिल्ली के दर्शनीय स्थल श्रेणी:चित्रशालाएँ देखने के लिए बहुत रोचक है