Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पायरोथेरियम​

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पायरोथेरियम​Pyrotherium Pyrotherium romeroi e.jpg एक अलग घोड़ेनुमा जाति के कुछ सदस्यों के साथ स्नान करते कुछ पायरोथेरियम​ जंतु कौरडेटा (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) †मेरिडिउंगुलाटा (Meridiungulata) †पायरोथेरिया (Pyrotheria) †पायरोथेरिडाए (Pyrotheriidae) †पायरोथेरियम​ (Pyrotherium) आमेगीनो, १८८८ जातियाँ †P. romeroi आमेगीनो, १८८९ †P. macfaddeni शॉकी & अनाया डाज़ा, २००४ पायरोथेरियम​ (Pyrotherium) दक्षिण अमेरिका में आधुनिक आर्जेन्टीना के क्षेत्र में ओलिगोसीन युग में (आज से ३.५ से २.३ करोड़ वर्ष पूर्व) रहने वाला एक खुरदार स्तनधारी जानवर था। इस पायरोथेरिया (Pyrotheria) नामक जीववैज्ञानिक गण के सदस्य की दो ज्ञात प्राणी जातियाँ (स्पीशीज़) थीं। The Marshall Illustrated Encyclopedia of Dinosaurs and Prehistoric Animals, D. Palmer (editor), Marshall Editions, Page 249, 1999, ISBN 1-84028-152-9 कुछ हद तक हाथी जैसा दिखने वाला पायरोथेरियम​ कन्धों में १.५ मीटर (५ फ़ुट​) ऊँचा और सिर-से-दुम तक ३ मीटर (१० फ़ुट​) लम्बा हुआ करता था। इसका वज़न ३,५०० किलो तक का हुआ करता था।http://tech.groups.yahoo.com/group/MammalPaleontology/message/332 इसके मुंह पर एक छोटी सूंड थी जिसके ऊपरी जबड़े की दोनों तरफ़ दो-दो आगे की तरफ निकले हुए चपटे दांत हुआ करते थे। इसी तरह निचले जबड़े में एक-एक दांत हुआ करता था। नामोत्पत्ति यूनानी भाषा में 'पायरोथेरियम​' का मतलब है 'आग (वाला) जानवर'। इस प्राणी की अस्तियाँ सबसे पहले एक प्राचीन ज्वालामुखी से निकली हुई राख में दबी हुई मिली थी जिस से इसका यह नाम पड़ा।Mammal evolution: an illustrated guide, Robert J. G. Savage, British Museum (Natural History), 1986, ISBN 978-0-565-00942-7, ... Pyrotherium, literally 'fire beast', is so named from the volcanic ashes of Deseado where the levels containing their bones are known as the Pyrotherium Beds. Pyrotherium was a large animal, the size of a small elephant ... पायरोथेरियम​ के अन्य चित्रण इन्हें भी देखें खुरदार सन्दर्भ 2 श्रेणी:मेरिडिउंगुलेट श्रेणी:दक्षिण अमेरिका के प्रागैतिहासिक स्तनधारी