Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ड्रोबित्स्की यार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ड्रोबित्स्की यार (यूक्रेनी: Дробицький Яр, अंग्रेज़ी: Drobytsky Yar) यूक्रेन के खार्किव शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक खड्ड है। यह खड्ड द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मन कब्जे में फसे यहूदियों के सामूहिक नरसंहार के स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इतिहास यूक्रेन में होलोकॉस्ट अथवा यहूदियों के नरसंहार के दौरान नाजियों ने इस स्थान पर भयानक सामूहिक हत्याकांड किया था। 1941 के अक्टूबर महीने से नाजी सेना ने खार्किव पर कब्ज़ा कर लिया और स्थानीय आबादी के विरुद्ध सामूहिक हत्याओं की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके बाद के महीनों में नाजी सेना के आइनज़ात्सग्रुपेन के सदस्यों ने लगभग 16,000 से 30,000 स्थानीय निवासियों की हत्या कर दीHolocaust https://www.britannica.com/event/Holocaust Encyclopaedia Britannica, जिनमें अधिकांश यहूदी धर्म के लोग थे। उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर 1941 को, जब तापमान −15 डिग्री सेल्सियस था, उसी दिन लगभग 15,000 यहूदियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोलियाँ बचाने के उद्देश्य से शिशुओं और छोटे बच्चों को जीवित ही खड्ड में फेंक दिया गया, ताकि वे शीघ्र ही ठंड में जमकर मर जाएँ।http://www.dt.ua/3000/3150/55411/ Трагедія, про яку дехто не дуже хотів знати. Геннадій КАРПЮК 2013-01-29 dead https://web.archive.org/web/20081209085420/http://www.dt.ua/3000/3150/55411/ December 9, 2008 रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में 26 मार्च 2022 को यूक्रेन पर हमले के दौरान रूसी तोपखाने की गोलाबारी से यह स्थल क्षतिग्रस्त हो गया।https://www.artnews.com/art-news/news/unesco-ukraine-cultural-sites-damage-1234624003/ UNESCO Says That 53 Ukrainian Cultural Sites Were Damaged Following Russian Invasion ARTnews 4 April 2022 5 July 2025https://www.npr.org/2022/04/12/1092314937/holocaust-museums-condemn-russian-war-crimes-ukraine Holocaust museums in 4 countries condemn Russia's actions in Ukraine as war crimes NPR 12 April 2022 5 July 2025 स्मारक 1990 के दशक की शुरुआत में, नाज़ियों द्वारा मारे गए हज़ारों आम नागरिकों की याद में एक शानदार स्मारक बनाने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 29 डिज़ाइन जमा किए गए थे। इस प्रतियोगिता में आर्किटेक्ट ए.एस. लीबफ्रीड विजेता रहे। इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कई वर्षों तक चला, लेकिन फंड की कमी के कारण इसे रोक दिया गया था। संग्रहालय 27 जनवरी 2002 को खार्किव होलोकॉस्ट संग्रहालय में एक नई प्रदर्शनी का आधिकारिक उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी की स्थापना दिसंबर 2001 में की गई थी, जब खार्किव में ड्रोबित्स्की यार नरसंहार की 60वीं वर्षगाँठ मनाई जा रही थी। ड्रोबित्स्की यार की यात्रा की व्यवस्था पहले से ही की जाती थी, लेकिन प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन 27 जनवरी को किया गया। यह वही दिन है जिस दिन 1945 में ऑशविट्ज़-बिरकेनाउ यातना शिविर को मुक्त कराया गया था और बाद में इसे अंतर्राष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मृति दिवसHolocaust remembrance days https://www.britannica.com/topic/Holocaust-remembrance-days Encyclopaedia Britannica के रूप में घोषित किया गया। होलोकॉस्ट में मारे गए लगभग 60 लाख यहूदियोंHolocaust https://www.britannica.com/event/Holocaust Encyclopaedia Britannica की स्मृति में इस अवसर पर छह मोमबत्तियाँ भी जलाई गईं।Харьковский музей Холокоста http://holocaustmuseum.pochta.org/index.html 8 October 2007 https://web.archive.org/web/20071008082542/http://holocaustmuseum.pochta.org/index.html ru चित्र दीर्घा इन्हें भी देखें प्रथम विश्वयुद्ध द्वितीय विश्वयुद्ध होलोकॉस्ट यहूदी यूक्रेन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ स्मारक परिसर "ड्रोबित्स्की यार" की आधिकारिक वेबसाइट "ड्रोबित्स्की यार में होलोकॉस्ट के पीड़ितों के लिए" खार्किव धर्मार्थ कोष स्मारक संबंधी जानकारी होलोकॉस्ट अध्ययन और यूक्रेनी अकादमिक जगत इस सप्ताह यहूदी इतिहास में | ड्रोबित्स्की यार नरसंहार की शुरुआत Drobytsky Yar memorial. श्रेणी:युक्रेन श्रेणी:द्वितीय विश्व युद्ध श्रेणी:यहूदी लोग श्रेणी:यहूदी धर्म श्रेणी:यूक्रेनी युद्ध