Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नीलाचल इस्पात निगम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) भारत सरकार के सार्वजानिक क्षेत्र की एक कम्पनी है। यह सार्वजनिक क्षेत्र की चार कंपनियों एमएमटीसी, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (NMDC), भेल (BHEL) और मेकॉन (MECON) लिमिटेड समेत ओडिशा सरकार की दो कंपनियों का संयुक्त उद्यम है। इसका ओड़ीसा के कलिंगनगर में 11 लाख टन की क्षमता वाला एक एकीकृत इस्पात संयंत्र है। यह कंपनी भारी घाटे में चल रही है और यह संयंत्र 30 मार्च, 2020 से बंद है। भारत सरकार ने इसे 12,100 करोड़ रुपये में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड को बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।नीलाचल इस्पात को 12,100 करोड़ रुपये में बेचेगी सरकार, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स खरीदेगी इसे एनआईएनएल , जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के गठजोड़ और नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TSLP) ने एनआईएनएल को खरीदने के लिए वित्तीय बोली लगाई थी। इसमें टीएसएलपी सबसे बड़ी बोलीदाता बनकर उभरी थी। टीएसएलपी को आशय पत्र (LOI) जारी किया जा रहा है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड का जालघर https://web.archive.org/web/20220121223210/https://ninl.in/web 21 जनवरी 2022 श्रेणी:भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम