411 REFERENCE · Wikipedia
रसूलाबाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रसूलाबाद Dharma Garh Temple.jpg धर्म गढ़ मंदिर, रसूलाबाद कानपुर देहात रसूलाबाद India Uttar Pradesh 26.677 79.778 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला कानपुर देहात ज़िला तहसील रसूलाबाद 22196 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
रसूलाबाद (Rasulabad) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर देहात ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
प्रशासनिक दर्जा
रसूलाबाद नगर पंचायत का गठन वर्ष २००५ में हुआ था। ब्रिटिश शासन में यह तहसील का मुख्यालय था लेकिन १८९४ में इस तहसील को विभाजित कर डेरापुर और बिल्हौर तहसीलों में सम्मिलित कर दिया गया था। वर्ष १९८८ में इस तहसील पुनर्सृजन हुआ।http://kanpurdehat.nic.in/f_profile.html जनपद प्रोफाइल - कानपुर देहात 2 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150507200535/http://www.kanpurdehat.nic.in/f_profile.html 7 मई 2015 live
स्थिति
यह नगर कानपुर से पश्चिम दिशा में ६५ किलोमीटर दूरी पर कानपुर -बेला रोड पर स्थित है। इस नगर की झींझक रेलवे स्टेशन की दूरी १४ किलोमीटर है जो दक्षिण दिशा में स्थित है। इस नगर से उत्तर दिशा में स्थित बिल्हौर नगर ३० किलोमीटर दूर है।
यातायात
यह नगर जिले के मुख्यालय अकबरपुर (५२ किलोमीटर) से रोड द्वारा जुड़ा हुआ है। जहाँ रूरा होकर जा सकते हैं। कानपुर नगर (६४ किलोमीटर ) रोड द्वारा जुड़ा हुआ है। उत्तर दिशा में यह नगर रोड द्वारा बिल्हौर (३० किलोमीटर ) से जुड़ा हुआ है। इसका निकटतम रेलवे स्टेशन झींझक है जहाँ फ़ास्ट और सुपर फ़ास्ट रेलगाड़ियाँ ठहरती हैं। झींझक से पश्चिम की दिशा में इटावा, आगरा, दिल्ली मेरठ आदि नगरों को जा सकते हैं तथा पूर्व दिशा में कानपुर, लखनऊ, पटना, हावड़ा आदि नगरों से जुड़ा हुआ है। इस नगर से पश्चिम की ओर इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, और दिल्ली के लिए बसों की सुविधाएं उपलब्ध हैं,वहीं कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के मुख्यालय के लिए भी सीधी सेवाएं हैं, दक्षिण की ओर औरया जिला जो दिबियापुर होते हुए जाया जा सकता है, इस नगर से उत्तरी-पूर्वी मध्य में लखनऊ के लिए आगरा एक्सप्रेस वे जो 45 किलोमीटर अरौल होते हुए जा सकते हैं जिसकी दूरी 141 किलोमीटर है।
दर्शनीय स्थल
जिले के रसूलाबाद कस्बा में स्थित यह शिव मंदिर धर्मगढ़ बाबा के नाम से विख्यात है। जहां लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है। मान्यता है कि इस मंदिर में मत्था टेकने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने भर यह मंदिर रोशनी से जगमगाता है। मदिर में स्थापित शिव की प्रतिमा से एक अदभुत प्रकाश ज्योति लोगों को आकर्षित करती है। इस मंदिर की खास विशेषता है कि मंदिर को हिंदू-मुस्लिम भाई आस्था का प्रतीक मानते हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसमें शिव प्रतिमा की स्थापना बहुत वर्ष पूर्व थाने में कार्यरत थानाध्यक्ष ने स्वप्न के बाद सुबह उठकर कराई थी। जिसके बाद से रसूलाबाद थाने में आने वाला हर थानाध्यक्ष धर्मगढ़ बाबा मंदिर की सेवा करने में जुट जाता है।
इन्हें भी देखें
कानपुर देहात ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:कानपुर देहात ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:कानपुर देहात ज़िले के नगर