411 REFERENCE · Wikipedia
निस्सरण (जलविज्ञान)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जलविज्ञान में निस्सरण किसी दिये गये अनुप्रस्थ-काट क्षेत्र (क्रॉस-सेक्शनल एरिया) के द्वारा प्रवाहित जल जिसमें निलंबित ठोस (जैसे तलछट), घुलित रासायनिक सामग्री (जैसे CaCO3(aq)) और/या जैविक सामग्री (जैसे द्विअणु) शामिल हों, की परिमाण दर है।Buchanan, T.J. and Somers, W.P., 1969, Discharge Measurements at Gaging Stations: U.S. Geological Survey Techniques of Water-Resources Investigations, Book 3, Chapter A8, 1p. निस्सरण को जलाशय प्रणाली के संदर्भ में अक्सर बहिर्वाह, के नाम से भी परिभाषित किया जाता है।
निस्सरण को व्यक्त करने के लिए m3/s (घन मीटर प्रति सेकण्ड) या ft3/s (घन फीट प्रति सेकण्ड) या/और एकड़-फुट प्रति दिन जैसी ईकाइयाँ प्रयोग में आती हैं।Dunne, T., and Leopold, L.B., 1978, Water in Environmental Planning: San Francisco, Calif., W.H. Freeman, 257-258 p.
किसी नदी के निस्सरण मापने या उसका अनुमान लगाने के लिए सामान्यत: निरंतरता समीकरण का सरल प्रकार प्रयोग मे लाया जाता है। समीकरण के अनुसार किसी भी असंपीड्य तरल, जैसे कि जल का निस्सरण (Q) धारा के अनुप्रस्थ-काट क्षेत्र (A) और उसके माध्य वेग () के गुणनफल के बराबर होता है। इसे निम्नलिखित रूप से व्यक्त किया जा सकता है।
जहाँ
निस्सरण है ([L3T−1]; m3/s या ft3/s)
प्रवाह द्वारा वाहिक के भरे हुये भाग का अनुप्रस्थ-काट क्षेत्र है ([L2]; m2 या ft2)
औसत प्रवाह वेग है ([LT−1]; m/s या ft/s)
सन्दर्भ
श्रेणी:तरल गतिकी
श्रेणी:द्रव्यमान
श्रेणी:सामयिक दरें