411 REFERENCE · Wikipedia
शारदा मुखर्जी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शारदा मुखर्जी 1919 02 24 मुंबई आंध्रा प्रदेश की राज्यपाल (भूतपूर्व), गुजरात की राज्यपाल (भूतपूर्व)
शारदा मुखर्जी (जन्म 24 फ़रवरी 1919)http://164.100.47.132/LssNew/biodata_1_12/1565.htm Members Profile 22 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20160312091801/http://164.100.47.132/LssNew/biodata_1_12/1565.htm 12 मार्च 2016 dead ) आंध्र प्रदेश और गुजरात की राज्यपाल रह चुकी हैं।
प्रारंभिक जीवन
श्रीमती मुखर्जी का जन्म 24 फ़रवरी 1919 को मुंबई में हुआ था। वे श्री प्रताप सीताराम पंडित और श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित की भतीजी की पुत्री है। उनकी शिक्षा-दीक्षा पहले कैथेड्रल गर्ल्स हाई स्कूल मुंबई और बाद में एल्फिंस्टन कॉलेज और लॉ कॉलेज मुंबई में हुई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय सुब्रतो मुखर्जी से उनकी शादी हुई, जिनकी दुखद मौत सेवा के दौरान टोक्यो में नवंबर 1960 में हुई।
करियर व उपलब्धियाँ
श्रीमती मुखर्जी ने कई वर्षों तक एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। वे भारतीय वायु सेना परोपकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की सदस्या भी रही। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की अध्यक्षता में, दिल्ली में नागरिक केंद्रीय समिति की एक उप समिति के कल्याण संघ की अध्यक्षा रही। वे योजना और प्रशासनिक सुधार आयोग की रक्षा मामलों पर अध्ययन टीमों की सदस्य भी रही हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस के टिकट पर 1962 और 1967 में रत्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र (महाराष्ट्र) से लोकसभा (संसद) के लिए चुनी गई। http://164.100.47.132/LssNew/members/lokprev.aspx Former Members of Lok Sabha 22 नवम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20140116233330/http://164.100.47.132/LssNew/members/lokprev.aspx 16 जनवरी 2014 dead एक सांसद के रूप में वे राष्ट्रीय जहाजरानी बोर्ड के महत्वपूर्ण समितियों में शीर्ष पद पर कार्य किया। इसके अलावा उन्होने संसदीय समिति, रक्षा मंत्रालय की समिति के सलाहकार और राष्ट्रीय लघु बचत सलाहकार बोर्ड की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 5 मई 1977 को आंध्र प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे 14 अगस्त 1978 से 8 मई 1983 तक गुजरात की राज्यपाल रही।http://www.rajbhavan.gujarat.gov.in/uniquepage.asp?id_pk=64 राजभवन गुजरात की वेबसाईट पर शारदा मुखर्जी का जीवन वृत 22 नवंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131203024448/http://www.rajbhavan.gujarat.gov.in/uniquepage.asp?id_pk=64 3 दिसंबर 2013 live
सन्दर्भ
श्रेणी:1919 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:मुंबई के लोग
श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल
श्रेणी:गुजरात के राज्यपाल
श्रेणी:भारतीय महिला राजनीतिज्ञ