411 REFERENCE · Wikipedia
घासीराम यादव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
घासीराम यादव (15 नवंबर 1924-30 नवंबर 1998) भारतीय राजनीतिज्ञ तथा पूर्व अलवर से लोकसभा सांसद हैं।http://164.100.47.194/loksabha/writereaddata/biodata_1_12/3950.htm Biographical Sketch of Member of 12th Lok Sabha 164.100.47.194 2020-01-28 https://web.archive.org/web/20180202071635/http://164.100.47.194/loksabha/writereaddata/biodata_1_12/3950.htm 2 फ़रवरी 2018 dead येे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। ये "मैं राजस्थान सरकार बोल रहा हूं" के तकियाकलाम से प्रसिद्ध हैं।अलवर के इस कद्दावर नेता की पहचान थी राजस्थान सरकार, फोन पर कहते, 'मैं राजस्थान सरकार बोल रहा हूं', सुनकर हिल जाता था प्रशासन https://www.patrika.com/alwar-news/ghasiram-yadav-politician-of-alwar-also-known-as-rajasthan-sarkar-3585324/ 2 जुलाई 2020 Patrika News hindi https://web.archive.org/web/20181104210705/https://www.patrika.com/alwar-news/ghasiram-yadav-politician-of-alwar-also-known-as-rajasthan-sarkar-3585324/ 4 नवंबर 2018 live
राजनैतिक सफर
घासीराम यादव 1952 में नायब तहसीलदार की नौकरी छोड़ चुनाव में मुण्डावर विधान सभा क्षेत्र से खड़े हुए व जीते। 1957 में भी ये मुण्डावर से जीते। 1962 में उनको मुण्डावर की जगह बहरोड़ विधानसभा का टिकट दिया। वहां भी ये जीत गए। फिर 1967 में ये बहरोड़ में अमीलाल से हार गए। फिर 1972 में ये दोबारा बहरोड़ से जीते। लेकिन 1977 में इन्होंने मुण्डावर से चुनाव लड़ा तो हार गए। हालांकि इसके बाद 1980 में ये मुण्डावर से ही विधायक बन गए। 1990 में ये पुनः विधायक चुने गए। फिर 1993 में भी ये विधायक बने। अंत में 1997 में ये सांसद चुनाव जीत कर लोकसभा में आए। इस प्रकार ये छः बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए हैं।
इन्हें भी देखें
अलवर
राजस्थान विधानसभा
सन्दर्भ
श्रेणी:राजनीतिज्ञ