411 REFERENCE · Wikipedia
वरहिया जैन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2014
भारत में दिगंबर जैन आम्नाय की 84 उपजातियों में से 'वरहिया' भी एक जैन उपजाति है। जून 2014यह किसी अन्य जैन जाति की उपशाखा न होकर एक प्राचीन व स्वतन्त्र जाति है, जो दिगंबर जैन परंपरा में दृढ़ श्रद्धान रखती है। जून 2014नरवर (नलपुर) के प्रतापी नरेश राजा नल की वंश परंपरा में सूर्यदेव (सूर्यसेन) के पुत्र वीरमचन्द की संतति को वरहिया जैन जाति के पूर्वपुरूष होने का गौरव प्राप्त है। वीरमचन्द की कई पीढियां गुजरने के बाद यह वंश 8 प्रमुख गौत्रों में विभाजित हुआ जो चौधरी, पलैया, भंडारी, एछिया, सेंथारिया, पहाड़िया और नोने नाम से प्रसिद्ध हैं। जून 2014कालांतर में 28 और गौत्र अस्तित्व में आये। जून 2014इस प्रकार वर्तमान में वरहिया जाति में 36 गौत्र हैं। म.प्र.के ग्वालियर और शिवपुरी जनपदों में व उ.प्र.के आगरा जनपद में यह जाति सामान्यतः निवासरत है। वरहिया पद एक गुणवाची विशेषण है जिसका अर्थ-निरूपण 'श्रेष्ठ ह्रदय वाले जन'के रूप में किया जाता है। जून 2014